Weather Update: अगले 24 घंटो में देश के इन राज्यों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 जानिए कहां पहुंचा मानसून, कैसा रहने वाला आने वाले दिनों में मौसम। 
 | 
बारिश
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक  11 जून की शाम तक मानसून गोवा, दक्षिण महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु के साथ ही पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों तक पहुंच जाएगा। वहीं  कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई हैं।

दिल्ली - झुलसाती गर्मी के बीच लोग बड़ी बेसब्री के साथ मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि गर्मी से कुछ राहत तो मिले। बता दें कि  दक्षिम-पश्चिमी मानसून मुंबई और आसपास के इलाकों तक पहुंच गया है। आईएमडी ने आज मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म सिटी मुंबई में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक  11 जून की शाम तक मानसून गोवा, दक्षिण महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु के साथ ही पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों तक पहुंच जाएगा। वहीं  कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई हैं। आगामी पांच दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय में भारी वर्षा की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, केरल, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तथा जम्मू कश्मीर और मराठवाड़ा के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हरियाणा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, आंतरिक ओडिशा और पूर्वी बिहार में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति देखी गई।

अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और दक्षिणपूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।

Latest News

Featured

Around The Web