ताइवान के खिलाफ चीन का बड़ा सैन्य अभ्यास प्रारंभ, चीन ने ड्रिल के दौरान दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें

चीन पोत- एयरक्राफ्ट मिलिट्री ड्रिल कर रहे ताइवान के  6 जोन में
 | 
चीन की पिंगटन लिबरेशन आर्मी कर रहा सैन्य अभ्यास प्रारंभ
चीन ताइवान के बीच जंग की शुरुआत, ताइवान के खिलाफ चीन का बड़ा सैन्य अभ्यास प्रारंभ, चीन पोतएयरक्राफ्ट मिलिट्री ड्रिल कर रहे ताइवान के  जोन में.

ताइपे - चीन और ताइवान की जंग तेज़ी पकड़ रही है। ताइवान के 6 इलाके में चीन को पिपुल्य लिबरेशन आर्मी ने सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है।गुरुवार को सैन्य अभ्यास के दौरान ताइवान के आसपास पानी में कई बैलिस्टिक मिसाईल दागी। इसे चीन ने लाइव फायरिंग नाम दिया है। PLA ईस्टर्न  थिएटर कमांड के प्रवत्ता सीनियर कर्नल शी यी का कहना है चीन मिसाइल टेस्ट भी करेगा। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है - वे जंग के लिए तैयार रहेंगे लेकिन जंग करना चाहते नहीं, उनका कहना है क्षेत्रीय शांति को कमजोर करने वाली तर्कहीन कारवाई के रूप में बताया गया है।

ताइवान खुद को स्वतंत्र देश मानता है लेकिन चीन उससे अपना हिस्सा मानता है और उस पर कब्जा करना चाहता है। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान भ्रमण को लेकर US और चीन के बीच तनाव चल रहा था। चीन अमेरिका को धमकी भी दी थी वो नहीं चाहता था नैंसी पेलोसी ताइवान का दौरा करें लेकिन US ने उससे नजरंदाज कर 2 अगस्त को नैंसी ताइवान पहुंच गईं। चीन ने कहा था कि अगर पेलोसी का प्लेन ताइवान की तरफ गया तो वो उस पर हमला कर देगा। इस धमकी के बाद अमेरिकी नेवी और एयरफोर्स के 24 एडवांस्ड फाइटर जेट्स ने नैंसी के प्लेन को एस्कॉर्ट किया था। न्यूज एजेंसी "एजेंसी फ्रांस प्रेस" के मुताबिक, नैंसी पेलोसी के ताइवान से लौटते चीन के 27 फाइटर जेट्स ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुस गए थे।

रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज दोपहर पूर्वोत्तर और दक्षिण-पश्चिमी ताइवान के आसपास के क्षेत्रों में डोंगफेंग श्रृंखला की कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई। ताइवान की सेना ने सटीक स्थान की पुष्टि नहीं की नहिं बताया कि मिसाइलें कहाँ उतरीं थी या क्या उन्होंने द्वीप के ऊपर से उड़ान भरी।

Latest News

Featured

Around The Web