हरियाणा सरकार का ऐलान, CET के माध्यम से होगी पुलिस भर्ती

संयुक्त पात्रता परीक्षा के साथ पुलिस भर्ती को भी जोड़ा गया
 | 
सीएम
पुलिस भर्ती भी सीईटी के माध्यम से होगी। सिपाही के छह हजार नए पदों को इसमें जोड़ा गया है। पहले 26 हजार पद विज्ञापित किए गए थे। अब संयुक्त पात्रता परीक्षा 32 हजार पदों के लिए होगी। 15 जुलाई के बाद सीईटी की तिथि घोषित की जाएगी। इक्वी परसेंटाइल फार्मूले से ही सीईटी का परिणाम जारी होगा। 

पंचकूला.  हरियाणा सरकार ने काफी समय से लंबित चल रही CET यानी संयुक्त पात्रता परीक्षा मैं अब फिर से बदलाव किया है अब पुलिस भर्ती भी CET के माध्यम से ही होगी। अब संयुक्त पात्रता परीक्षा 26 हजार के बजाय 32 हजार पदों के लिए होगी। अगस्त में संभावित परीक्षा के लिए आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

6600 सिपाही पदों की भर्ती के परिणाम में लगाया इक्वी परसेंटाइल फार्मूला सीईटी में लागू होगा। इस फार्मूले को लेकर पुलिस भर्ती से बाहर हुए अभ्यर्थी विरोध जता रहे हैं और अदालत का दरवाजा खटखटा चुके हैं। 

उनका कहना है कि यही फार्मूला सीईटी में लगाया गया तो मैरिट वाले अभ्यर्थियों का नुकसान होगा। आयोग का तर्क है कि यह फार्मूला अन्य प्रदेशों में भी प्रयोग किया जा रहा है।

सीईटी एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) आयोजित करेगा। इसके लिए आयोग ने एजेंसी से अनुबंध कर रखा है। आठ जुलाई तक परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अब तक 10 लाख से अधिक युवा आवेदन कर चुके हैं।  

इस समय हरियाणा पुलिस के जवानों की संख्या करीब 65 हजार है। पिछले महीने ही आयोग ने 5500 पुरुष सिपाही और 1100 महिला सिपाही पदों की भर्ती का परिणाम जारी किया था। इन पुलिस जवानों की नियुक्तियां चल रही है। इस साल छह हजार और नए सिपाही मिलने के बाद हरियाणा में पुलिस बल की संख्या बढ़ जाएगी।

पुलिस भर्ती भी सीईटी के माध्यम से होगी। सिपाही के छह हजार नए पदों को इसमें जोड़ा गया है।

पहले 26 हजार पद विज्ञापित किए गए थे। अब संयुक्त पात्रता परीक्षा 32 हजार पदों के लिए होगी। 15 जुलाई के बाद सीईटी की तिथि घोषित की जाएगी। इक्वी परसेंटाइल फार्मूले से ही सीईटी का परिणाम जारी होगा। 

Latest News

Featured

Around The Web