21 साल की अभिनेत्री ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव, बॉयफ्रेंड से थी परेशान!

21 साल की बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार के आत्महत्या से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री सदमे में आई

 | 
मॉडल बिदिशा ने की आत्महत्या
बंगाल इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस और मॉडल बिदिशा ने आत्महत्या कर ली है। वह सिर्फ 21 साल की थीं। उनके निधन की खबर से पूरी बंगाल फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है।पुलिस को मौके से एक्ट्रेस का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

नई दिल्ली - बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर ली है। खबर सामने आने के बाद से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है और एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

रिपोर्ट्स की माने तो बुधवार को बिदिशा का शव उनके फ्लैट में पंखे से लटका हुआ मिला। इस खबर के सामने आते ही बिदिशा के फैंस और इंडस्ट्री में हंगामा मच गया। बिदिशा दमदम के नागरबाजार में किराए के फ्लैट में रहती थीं जहां पर उन्होंने आत्महत्या की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ने के बाद एक्ट्रेस के शव को बरामद किया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने एक्ट्रेस का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बॉयफ्रेंड से परेशान थीं बिदिशा!

बिदिशा डे मजूमदार ने सुसाइड नोट में खुद को कैंसर से पीड़ित बताया है। हालांकि एक्ट्रेस के कुछ दोस्तों ने खुलासा किया कि अभिनेत्री एक जिम ट्रेनर के साथ रिलेशनशिप में थीं, जो उन्हें धोखा दे रहा था। बॉयफ्रेंड के धोखे की जानकारी बिदिशा को थी जिसके चलते वह परेशान थी। बिदिशा अपने बॉयफ्रेंड को किसी के साथ नहीं देख पा रही थी। दोस्तों ने अभिनेत्री के कैंसर पीड़ित होने की बात को झूठ बताया।

Latest News

Featured

Around The Web