तेजस्वी ने डिप्टी CM पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार के छुए पैर, जाने शपथ ग्रहण के मुख्य बिंदु?

राबड़ी बोलीं- सब माफ, डिप्टी सीएम बनते ही तेजस्वी ने छुए पैर तो चाचा ने हाथ मिलाकर कुर्सी पर बिठाया
 | 
Nitish kumar
बिहार में जदयू और भाजपा के बीच दरार के बाद नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर नई सरकार बना ली है। 10 अगस्त को नीतीश कुमार ने आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली। वहीं तेजस्वी यादव ने भी दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस मौरे पर जब बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से नीतीश कुमार से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पुराना सब माफ है।

पटना.  बिहार में आज नई सरकार के शपथ ग्रहण में कई भावुक लमहे देखने को मिले। एनडीए से अलग होकर नीतीश कुमार ने बुधवार को महागठबंधन के साथ एक मिलकर बिहार में एक बार फिर सरकार बना ली है। नीतीश कुमार ने आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई है। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। शपथग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर भी छुए। 

तेजस्वी यादव दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री बने हैं। शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। जैसे ही तेजस्वी ने नीतीश कुमार के पैर छुए वो मुस्कुराकर उनका हाथ थाम लेते हैं और उन्हें अपनी बगल में बैठी कुर्सी पर बैठने का इशारा करते हैं। इसके बाद तेजस्वी नीतीश की बायीं तरफ रखी कुर्सी पर जाकर बैठ जाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, संस्कार उम्र से बड़े हैं इसके।

राबड़ी देवी ने बिहार में महागठबंधन की नई सरकार को बधाई दी और कहा कि ये देश और बिहार के लिए यह अच्छा है। वहीं उनसे जब 2017 में नीतीश कुमार के आरजेडी से अलग जाकर भाजपा के साथ सरकार बनाने पर सवाल हुआ तो राबड़ी देवी ने कहा- सब माफ है…सब माफ है।

10 अगस्त को तेजस्वी यादव ने दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने नीतीश कुमार के पास जाकर उनके पैर छुए। इस दौरान नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को गले लगाया। साथ में दोनों ने मंच से एकसाथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इसके बाद सामने बैठे अपने सहयोगी दलों के नेताओं का हाथ उठाकर अभिवादन किया।

राबड़ी देवी ने बहू को बताया शुभ:

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राबड़ी देवी ने खुशी जताते हुए इसे बिहार के लिए अच्‍छा संकेत बताया। उन्होंने कहा कि बहु राजश्री के घर में आने के बाद सरकार बनी है।

2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा को चेतावनी:

2024 लोकसभा में नीतीश कुमार ने अपनी दावेदारी पर कहा, “नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है। पीएम लेकिन इतना तो ज़रूर कर दीजिये आप न कि 2014 में जो आए वो 2024 के आगे रह पाएंगे कि नहीं रह पाएंगे वो अपना समझें।” दरअसल शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बात करने के दौरान जब नीतीश कुमार से सवाल किया गया कि क्या आप 2024 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे? इसी पर नीतीश कुमार ने कहा कि जी नहीं कोई दावेदारी नहीं है।

नीतीश कुमार ने शपथ के बाद कहा कि “2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मैं सीएम नहीं बनना चाहता था, लेकिन मुझ पर दबाव डाला गया। आप देखिए क्या हुआ।”

नीतीश बोले- विपक्ष में हम थे, हैं और आगे भी रहेंगे:

नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग विपक्ष के खत्म होने की बात कह रहे हैं, लेकिन विपक्ष खत्म नहीं होगा, लोगों को जो करना है वो करते रहेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष में हम पहले भी थे, आगे भी रहेंगे और साथ रहेंगे।

सुशील मोदी को लेकर नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान:

नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के बाद बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि अगर सुशील मोदी का साथ बना रहता तो आज यह हालात पैदा नहीं होते। बता दें कि बिहार में सुशील मोदी एवं नीतीश कुमार को एकसाथ काम करने का काफी अनुभव था। दोनों के बीच अच्‍छी बान्डिंग रही।

शपथ के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि रोजगार को लेकर हमारी मुख्यमंत्री जी से बात हुई है और 1 महीने के अंदर बिहार में लोगों को ऐसी बंपर नौकरियां मिलेगी जो किसी और राज्य में नहीं हुआ होगा।

उन्होंने कहा कि आज बिहार ने वो कर दिखाया जो देश को करना है। हम लोगों ने सदन से लेकर सड़क तक बेरोजगारी की लड़ाई लड़ी है। मुख्यमंत्री जी के निर्णय से हम लोगों को एक मौका मिला है की जनता और नौजवानों के दुख दर्द को दूर कर सकें।

Latest News

Featured

Around The Web