देवेंद्र फडणवीस को RJD ने बताया देश का पहला अग्निवीर, लोगो ने बनाए जोक्स

आरजेडी ने देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसा
 | 
फडनविश
महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने तंज कसा है। आरजेडी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने देवेंद्र फडणवीस को देश का पहला अग्निवीर बताया है। हालांकि, आरजेडी ने अपनी पोस्ट में देवेंद्र फडणवीस को देवेंद्र फर्नांडिस लिख लिया। इसके बाद लोगों ने पार्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

पटना.   महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने तंज कसा है। आरजेडी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने देवेंद्र फडणवीस को देश का पहला अग्निवीर बताया है। हालांकि, आरजेडी ने अपनी पोस्ट में देवेंद्र फडणवीस को देवेंद्र फर्नांडिस लिख लिया। इसके बाद लोगों ने पार्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।  लोग इसको लेकर अलग अलग मिम्स बना रहे है।

राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से गुरुवार रात महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम को लेकर कई ट्वीट किए गए। एक ट्वीट में आरजेडी ने लिखा- 'देवेंद्र फर्नांडिस को देश का पहला अग्निवीर बनने पर हार्दिक बधाई।'

इसके बाद यूजर्स ने आरजेडी को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस ट्वीट में फडणवीस को फर्नांडिस लिखा हुआ है। यूजर्स ने रिप्लाई कर कहा कि दूसरों पर तंज कसने से पहले अपनी स्पेलिंग तो सही कर लो। आरजेडी का यह ट्वीट जबरदस्त वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक इस पर 19 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा रीट्वीट्स आ चुके हैं।

हो सकता है कि आरजेडी की ओर से जान बूझकर फडणवीस को फर्नांडिस लिखा है, क्योंकि इससे पहले भी कई ट्वीट्स में दूसरे नेताओं के नाम गलत लिखे गए थे।

बता दें कि शिवसेना तोड़ने वाले एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। हालांकि, इससे कुछ देर पहले ही फडणवीस ने कहा था कि बीजेपी शिंदे को बाहर से समर्थन देगी और वे सरकार में शामिल नहीं होंगे।

मगर बीजेपी आलाकमान के आदेश के बाद उन्हें डिप्टी सीएम बनना पड़ा। 

Latest News

Featured

Around The Web