शिंजो आबे की हत्या को लेकर पत्रकार और कांग्रेस नेता के ट्वीट वायरल

पत्रकार ने जापान के पूर्व PM पर हुए हमले को लेकर किया ऐसा ट्वीट, कांग्रेस नेता बोले – कोई मुस्लिम कनेक्शन ढूंढो
 | 
Aabe
सुरेश चव्हाणके ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल से लिखा, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या, भाषण देते हुए मारी गोली। संसदीय चुनाव की रैली को संबोधित करते हुए पीछे से हमला किया। हिंदुस्थान के मित्र के रुप में जाने जाते थे।’ पत्रकार द्वारा किए गए इस ट्वीट का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने कहा कि इस हत्या में मुस्लिम कनेक्शन ढूंढो

दिल्ली. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान हमला हुआ। शिंजो पर हमलावर ने गोलियां बरसा दी, सीधा सीने में गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने हमलावर को अरेस्ट कर लिया है और उसके शॉट गन को भी बरामद कर लिया। इसी को लेकर सुदर्शन न्यूज़ चैनल के पत्रकार सुरेश चव्हाणके ने एक ट्वीट किया तो कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने तंज कसा।

सुरेश चव्हाणके ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल से लिखा, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या, भाषण देते हुए मारी गोली। संसदीय चुनाव की रैली को संबोधित करते हुए पीछे से हमला किया। हिंदुस्थान के मित्र के रुप में जाने जाते थे।’ पत्रकार द्वारा किए गए इस ट्वीट पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने कमेंट किया कि कोई मुस्लिम कनेक्शन ढूंढो।

रघुनाथ सिंह नाम के एक यूजर ने आचार्य प्रमोद द्वारा किए गए कमेंट पर लिखा – हम तो नहीं ढूंढ पाएंगे, आपकी पार्टी हिंदुओं का संबंध जरूर ढूंढ लेगी। दिग्विजय को काम पर लगा दो। दीपक सोनी नाम के एक यूजर लिखते हैं कि आप अपनी पार्टी वाली लाइन कहां से बोल रहे हैं। अनिल उपाध्याय नाम के ट्विटर यूजर सवाल करते हैं कि, ‘हर चीज का इल्जाम लगाने के लिए नूपुर शर्मा तो हैं ही, शायद उनके बयान की वजह से ही शिंजो आबे पर हमला हुआ हो।’

एक अन्य यूजर ने लिखा कि आचार्य जी मुस्लिम कनेक्शन तो नहीं लेकिन चीन का कनेक्शन जरूर होगा। राजेश नाम के एक यूजर ने सवाल किया – क्या भगवा आतंकी से कांग्रेस वालों का जी भर गया है? चौहान नाम के टि्वटर हैंडल से सुरेश चव्हाणके के ट्वीट पर लिखा गया कि मजा नहीं आया, कोई मुस्लिम या जिहादी एंगल ढूंढने की कोशिश कीजिए।

दीपांकर गौतम लिखते हैं – अरे भाई हालत गंभीर है, आपने तो पहले मृत्यु की ही सूचना दे दी। मणिकांत नाम के एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ खबर ब्रेक करने की इतनी भी क्या जल्दी है, अभी वह गंभीर हालत में भर्ती हैं।’ जानकारी के लिए बता दें कि पत्रकार सुरेश चव्हाणके अक्सर ही एक धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी करते नज़र आते हैं। उनके वीडियो और ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। 

Latest News

Featured

Around The Web