हमारे दो भाईयों के कत्ल में मूसेवाला का हाथ, हत्या का अफसोस नहीं,गोल्डी बराड़ का दूसरा वीडियो

हमारे पास खुद हथियार उठाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था, वीडियो में बोला गोल्डी बराड़
 | 
Sidhu
वीडियो में उसने कहा, “उसको सजा देनी भी बनता था। हमने कानून और न्याय का भी काफी इंतजार किया। हमें उम्मीद थी कि हमें न्याय मिलेगा। लेकिन हमारे पास खुद हथियार उठाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। हमने वही किया जो सही लगा। बदला ले लिया, जस्टिस ले लिया।”

चंडीगढ़. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक वीडियो जारी कर कहा कि हमें इस हत्या का अफसोस नहीं है। बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि पहले भी मूसेवाला की हत्या का जिम्मा लिया और अब भी ले रहा हूं। वीडियो में दिख रहा है कि उसने अपने मुंह पर मास्क लगाया हुआ है।

उसने कहा, “मेरा नाम सिद्धू मूसेवाला की हत्या में जोड़ा जा रहा है। हमने पहले ही जिम्मेदारी ली थी और अब भी ले रहे हैं। ये काम हमने कराया था। इसका हमें कोई अफसोस नहीं है। समय की यही मांग थी। सिद्धू दोषी था। हमारे दो भाईयों में उसका डायरेक्ट और इनडायरेक्ट हाथ था। उसे सब पता था। लेकिन उसने अपने सिंगर वाली इमेज, अक्श को बनाने और उसे खुद को सही ठहराने के लिए वो गलतियां की जोकि भूलने या माफी के काबिल नहीं थी।”

वीडियो में उसने कहा, “उसको सजा देनी भी बनता था। हमने कानून और न्याय का भी काफी इंतजार किया। हमें उम्मीद थी कि हमें न्याय मिलेगा। लेकिन हमारे पास खुद हथियार उठाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। हमने वही किया जो सही लगा। बदला ले लिया, जस्टिस ले लिया।”

उसने कहा कि लोग सिद्धू मूसेवाला के मरने के बाद उसे सिख शहीद और राष्ट्रीय योद्धा का दर्जा दे रहे हैं। जोकि सरासर गलत है। वो इसका हकदार नहीं है। बराड़ ने कहा कि मूसेवाला ने एसवाईएल गीत लिखा और उसे बहुत अच्छा गाया। लेकिन जिस परिवार ने यह नहर निकाली उसे जिताने के लिए क्यों गया। उन्हें क्यों नहीं कहा कि एसवाईएल नहर क्यों निकाली।

गोल्डी ने कहा कि जिस दिन दीप सिद्धू की मौत हुई, उस दिन सिद्धू मूसेवाला खुश था, नाच रहा था। लेकिन पूरा पंजाब गम में था। दीप का अंतिम संस्कार हो रहा था और मूसेवाला ने अखाड़ा लगा रखा था। अब लोग इन बातों को भूल गए हैं। उसने कहा कि मुझे मूसेवाला को मारने का कोई दुख नहीं है। बता दें कि पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या 29 मई को हुई थी। 

Latest News

Featured

Around The Web