52 सालों तक RSS ने तिरंगा नही फहराया, अब RSS से निकले हुए लोग 'हर घर तिरंगा' मुहिम चला रहे हैं - राहुल गांधी
![RR](https://theinknews.com/static/c1e/client/96874/uploaded/a66d7443d6813ff5fa332b7ca82c7a3f.jpg)
बेंगलुरु - देश को आजाद हुए 75 साल होने वाले हैं और इस खास मौके पर केंद्र की मोदी सरकार देश भर में हर घर तिरंगा फहराने की मुहिम चला रही है. ऐसे में तमाम केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता अपनी सोशल मीडिया डीपी(Display Picture) पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा(Indian National Flag) लगा रहे हैं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narender Modi) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व ट्विटर पर अपनी DP में तिरंगा(Indian National Flag) लगाया है. लेकिन दूसरी तरफ देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. राहुल गांधी कर्नाटक के दौरे पर हैं. वहां उन्होंने हुबली में स्थित कर्नाटक खड़ी ग्रामोद्योग पहुंच कर तिरंगा बुनने वाले कारागारों से मुलाकात की और सरकार पर हमला किया.
कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई।
इतिहास गवाह है, 'हर घर तिरंगा' मुहीम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया।देश की शान है, हमारा तिरंगा
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 3, 2022
हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा pic.twitter.com/lhm0MWd3kM— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 3, 2022
आज़ादी की लड़ाई से, ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे। pic.twitter.com/tp2fjLki75
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से पोस्ट कर कहा कि तिरंगे को हमेशा ऊंचा रखने के लिए लाखों देशवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन एक संगठन ने तिरंगे को अपनाने से हमेशा मना किया. 52 सालों तक RSS ने नागपुर(Nagpur) में अपने मुख्यालय पर तिरंगा नही फहराया, लगातार तिरंगे को अपमानित किया. आज उसी संगठन से निकले हुए लोग तिरंगे का इतिहास बता रहे हैं, 'हर घर तिरंगा' मुहिम चला रहे हैं.
राहुल गांधी ने कहा,"सिर्फ़ अपने प्रचार में डूबे उन लोगों से मैं फिर वही सवाल पूछ रहा हूं:
1. 52 सालों तक RSS ने अपने मुख्यालय पर तिरंगा क्यों नहीं फहराया?
2. खादी से राष्ट्रीय ध्वज बनाने वालों की आजीविका को नष्ट क्यों किया जा रहा है?
3. चीन से मशीन निर्मित, पॉलिएस्टर झंडे के आयात की अनुमति क्यों दी गई?"
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने बीते रविवार, 31 जुलाई को अपने 'मन की बात(Mann Ki baat)' प्रोग्राम में लोगों से अपनी सोशल मीडिया DP बदलने की अपील की थी. प्रधानमंत्री ने खुद मंगलवार को DP में तिरंगा लगाया और कहा,"2 अगस्त का आज का दिन खास है. जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो ऐसे में हमारा देश तिरंगे का सम्मान करने की सामूहिक मुहिम के तहत ‘हर घर तिरंगा’ के लिए तैयार है. मैंने मेरे सोशल मीडिया पेज पर DP बदल दी है और मैं आप से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं."
It is a special 2nd August today! At a time when we are marking Azadi Ka Amrit Mahotsav, our nation is all set for #HarGharTiranga, a collective movement to celebrate our Tricolour. I have changed the DP on my social media pages and urge you all to do the same. pic.twitter.com/y9ljGmtZMk
— Narendra Modi (@narendramodi) August 2, 2022
लेकिन इस मुहिम में कांग्रेस थोड़े ट्विस्ट के साथ शामिल हुई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने सोशल मीडिया पर DP में तिरंगा तो लगाया लेकिन जवाहर लाल नेहरू के साथ. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी DP में जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगाई है जिसमें उन्होंने तिरंगा पकड़ा हुआ है. कांग्रेस नेता राहुल गाँधी(Rahul Gandhi) ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट पर शेयर की और साथ में लिखा, "देश की शान है, हमारा तिरंगा. हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा."
तिरंगा हमारे दिल में है, लहू बनकर हमारी रगों में है। 31 दिसंबर, 1929 को पंडित नेहरू ने रावी नदी के तट पर तिरंगा फहराते हुए कहा था, ‘अब तिरंगा फहरा दिया है, ये झुकना नहीं चाहिए'
— Congress (@INCIndia) August 3, 2022
आइए हम सब देश की अखंड एकता का संदेश देने वाले इस तिरंगे को अपनी पहचान बनाएं।जय हिंद#MyTirangaMyPride pic.twitter.com/NwgIMUHpp4
वहीं कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी DP में यही तस्वीर लगाते हुए लिखा, "तिरंगा हमारे दिल में है, लहू बनकर हमारी रगों में है. 31 दिसंबर, 1929 को पंडित नेहरू ने रावी नदी के तट पर तिरंगा फहराते हुए कहा था, ‘अब तिरंगा फहरा दिया है, ये झुकना नहीं चाहिए', आइए हम सब देश की अखंड एकता का संदेश देने वाले इस तिरंगे को अपनी पहचान बनाएँ. जय हिंद."