पहली बारिश भी नहीं झेल पाया डैम! 304.44 करोड़ हुए स्वाहा,18 गांव खाली कराए

शुक्रवार सुबह बांध के एक तरफ की मिट्‌टी बह गई। इससे डैम की वॉल का बड़ा हिस्सा ढह गया।
 | 
डैम
MP के धार जिले में जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां नए बने डैम में पानी का रिसाव हो रहा है। यह डैम कारम नदी पर बना है। जो पहली बारिश भी नहीं झेल पाया। जिसके चलते धार जिले के 12 गांव और खरगोन जिले के 6 गांव को खाली कराया गया है।किसी भी बड़े हादसे की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने इन सभी 18 गांव के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

भोपाल. MP के धार जिले में भरुडपुरा और कोठीदा के बीच कारम नदी पर बनाए जा रहे डैम में लीकेज के बाद पानी का रिसाव बढ़ गया है। डैम की मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन रिसाव बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार सुबह बांध के एक तरफ की मिट्‌टी बह गई। इससे डैम की वॉल का बड़ा हिस्सा ढह गया। खतरे के मद्देनजर प्रशासन ने डैम के आसपास के 18 गांव खाली करा लिए हैं। इनमें धार जिले के 12 और खरगोन के 6 गांव शामिल हैं। इससे करीब 40 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

अपर मुख्य सचिव, गृह राजेश राजोरा ने बताया कि एयरफोर्स के 2 हेलीकॉप्टर और आर्मी की एक कंपनी तैयार है। गौरतलब है कि धार जिले में कारम नदी पर 304.44 करोड़ रुपए की लागत से यह डैम बनाया जा रहा है। पानी जिस नदी में जाएगा उस पर आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-3 (AB रोड) का पुल है। हाईवे पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए प्रशासन की टीम तैनात है। वाहनों की आवाजाही कम कर दी गई है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए सेना के संपर्क में है। बांध में गुरुवार दोपहर से ही रिसाव शुरू हो गया था। तब से ही प्रशासन की टीम मौके पर है। आसपास के 11 गांवों में मुनादी कराकर लोगों को अलर्ट किया गया है। रिसाव अगर और बढ़ता है तो पानी गांवों तक पहुंच जाएगा। आसपास के रास्ते भी डूब जाएंगे।धार जिले में 304.44 करोड़ की लागत से कारम नदी पर डैम बनाया जा रहा है।डैम

कारम नदी परियोजना के लिए 4 साल से काम चल रहा है। इंदौर के साथ भोपाल से विशेषज्ञों की टीम डैम को देखने पहुंची। डैम के गेट खोलकर पानी निकालने की तैयारी की जा रही है। मरम्मत का काम भी तेजी से शुरू हो चुका है। फिलहाल बारिश रुकी हुई है, लेकिन अगले कुछ घंटों में बारिश होती है तो हालात बिगड़ सकते हैं। इस लिहाज से अगले 10 घंटे महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।डैम के पानी को खाली करने की कोशिश भी की जा रही है। इसके लिए बांध के साइड से एक नहर निकाली जा रही है। पानी निकलने से बांध टूटने की स्थिति में बाढ़ का खतरा नहीं रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि बांध निर्माणाधीन है, इसमें बारिश के कारण पहले ही पानी भर जाने के कारण ये हालात बने हैं। हालांकि अभी बांध फूटने जैसी स्थिति नहीं है। डैम का पानी निकालने के लिए 4 पोकलेन मशीने नहर बनाने के काम में लगी हुई हैं।डैम का जल संग्रहण क्षेत्र 183.83 वर्ग किमी है।

बांध की लंबाई 564 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर है। जल भरण क्षमता करीब 43-98 मीट्रिक घन मीटर रखी जाएगी। अधिकारियों ने निरीक्षण करने के बाद कोठीदा, भारुडपुरा, इमलीपुरा, भांडाखो, दुगनी, डेहरिया, सिमराली, सिरसोदिया, डहीवर, लसनगांव व हनुमंतिया जैसे गांवों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन गांवों में प्रशासन की टीम तैनात है।खलघाट से इंदौर रोड आने और इस रास्ते से जाने वालों के लिए इंदौर से 78 किमी दूर ट्रैफिक रोक दिया गया है। निर्माणाधीन कोरवा डैम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। लीकेज की वजह से हादसा न हो जाए, इसलिए प्रशासन ने दोनों ओर का ट्रैफिक रोक दिया है।

सबसे ज्यादा स्थिति मानपुर घाट के आगे और खलघाट के बीच गुजरी ग्राम में है। इस वजह से दोनों ओर कई किमी लंबा जाम लग गया है। हजारों वाहन और परिवार फंस गए हैं।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा- 304 करोड़ की इस योजना में शुरू से ही स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि घटिया निर्माण की शिकायत कर रहे थे। शिकायतों की अनदेखी की गई। सरकार से मांग है कि जांच दल गठित कर इसकी जांच कराई जाए।

वहीं खरगोन जिले के महेश्वर तहसील की कारण नदी के किनारे बसे गांव में अलर्ट है। जिनमें मुख्य रूप से जलकोटा निचली बस्ती बड़वी नयापुरा ,कांकरिया, मोयदा, मेलखेड़ी, गढ़ी हैं। यहां पर डैम का पानी आमजन के साथ सम्पूर्ण बस्ती को प्रभावित कर सकता है। शुक्रवार सुबह से कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी धर्मवीर सिंह यादव समेत अधिकारी-कर्मचारी नदी किनारे की बस्ती को खाली कराने के लिए लोगों से सीधे बातचीत कर रहे हैं। कई लोगों ने अपने मकान खाली कर अपने रिश्तेदारों के यहां और अन्य गांव की ओर पलायन शुरू भी कर दिया है। इधर, महेश्वर से धामनोद की ओर जाने वाले मार्ग को कारम नदी के पुल से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से चर्चा कर सभी को सुरक्षित स्थानों पर जाने काे कहा। मेड़ा ने कहा डैम निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई। पाल पर काली मिट्टी का भराव करने के बाद ठीक से दबाई नहीं। ग्रामीणों काे मुआवजा संबंधित समस्याओं व निर्माण काे लेकर कई बार मुद्दा उठाया था, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। कानूनी कार्रवाई काे लेकर विधानसभा में मामला उठाऊंगा।

Latest News

Featured

Around The Web