Bihar - 31 मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम नीतीश कुमार को मिला गृह मंत्रालय, तेजस्वी-तेजप्रताप को मिले ये विभाग

नए मंत्रिमंडल में मुसलमानों को संख्या 5 है जबकि RJD ने यादवों को सबसे अधिक 7 सीटें दी है
 | 
SS
मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज बताए जा रहे जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी शपथ लेने वाले विधायकों को बधाई दी है. उन्होंने कहा,"बिहार सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी माननीयों को हार्दिक बधाई. कामना है कि सरकार में शामिल सभी मंत्री बेहतर आपसी समन्वय के साथ श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व को पूरी ताकत देंगे."

पटना - बिहार में महागठबंधन की सरकार में विभागों का बंटवारा हो चुका है. कैबिनेट में 31 विधायकों को जगह मिली है. जिनमें RJD के 16, JDU के 11, कांग्रेस के 2, HAM से एक और एक निर्दलीय विधायक ने कैबिनेट में जगह बनाई. नए मंत्रिमंडल में मुसलमानों को संख्या 5 है जबकि RJD ने यादवों को सबसे अधिक 7 सीटें दी है जिनमें आरजेडी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं.

null


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावा इन विधायकों को मिली मंत्रिमंडल में जगह


1. नीतीश कुमार - JDU
2. तेजस्वी यादव - RJD
3. विजय कुमार चौधरी - JDU
4. विजेंद्र यादव - JDU
5. आलोक मेहता - RJD
6. तेज प्रताप यादव - RJD
7. आफाक आलम - Congress
8. अशोक चौधरी - JDU
9. श्रवण कुमार - JDU
10. लेसी सिंह - JDU
11. सुरेंद्र यादव - RJD
12. रामानंद यादव - RJD
13. जमां खान - JDU
14. मदन साहनी - JDU
15. संजय झा - JDU
16. ललित यादव - RJD
17. संतोष कुमार सुमन - HAM
18. कुमार सर्वजीत - RJD
19. सुमित कुमार - Independent
20. शीला मंडल - JDU
21. चंद्रशेखर यादव - RJD
22. समीर महासेठ - RJD
23. सुनील कुमार - JDU
24. अनीता देवी - RJD
25. जितेंद्र राय - RJD
26. सुधाकर सिंह - RJD
27. जयंत राज - JDU
28. इसराइल मंसूरी - RJD
29. सुरेंद्र राम - RJD
30. कार्तिक सिंह - RJD
31. शाहनवाज आलम - RJD 
32. मुरारी गौतम - Congress
33. भरत भूषण मंडल - RJD


शपथग्रहण के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी निष्ठा, कर्मठता, ईमानदारी और आपसी सहयोग के साथ बिहार के विकास में योगदान दिया जाएगा. 


वहीं मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज बताए जा रहे जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी शपथ लेने वाले विधायकों को बधाई दी है. उन्होंने कहा,"बिहार सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी माननीयों को हार्दिक बधाई. कामना है कि सरकार में शामिल सभी मंत्री बेहतर आपसी समन्वय के साथ श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व को पूरी ताकत देंगे."

Latest News

Featured

Around The Web