राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग से 2 दिन पहले बीजेपी ने सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया

मतदान से 2 दिन पहले भाजपा ने सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया, वोटिंग की बारीकियां समझाई जाएंगी
 | 
Modi
राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें वाइएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल सहित कई अन्य दलों ने समर्थन देने का फैसले का किया है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो उनका राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। 18 जुलाई को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक संसद के कमरा नंबर 63 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। मुर्मू यदि राष्ट्रपति बनती हैं तो वे देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी।

दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहती, बीजेपी ने मतदान से 2 दिन पहले सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया है ताकि उन्हें मतदान की बारीकियां समझाई जा सके। भारतीय जनता पार्टी  ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से दो दिन पहले अपने सभी सांसदों को दिल्ली पहुंचने को कहा है ताकि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के सांसदों की सौ फीसद मौजूदगी रहे। यह जानकारी शुक्रवार को पार्टी सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने बताया कि 16 जुलाई को सांसदों के दिल्ली पहुंच जाने पर उनके लिए एक प्रशिक्षण और प्रस्तुतिकरण सत्र आयोजित किया जाएगा ताकि उन्हें मतदान की प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया जा सके। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 16 जुलाई को लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया है।

इससे पहले एनडीए के नेताओं की रविवार की रात एक बैठक होगी। बैठक मानसून सत्र शुरू होने और राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले हो रही है। इसमें कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा होगी। भाजपा राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए काफी सतर्कता बरत रही है। राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें वाइएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल सहित कई अन्य दलों ने समर्थन देने का फैसले का किया है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो उनका राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है।

18 जुलाई को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक संसद के कमरा नंबर 63 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। मुर्मू यदि राष्ट्रपति बनती हैं तो वे देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी। उधर, संयुक्त विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के अपने यात्रा कार्यक्रम में बंगाल दौरा करने की संभावना नहीं है। सिन्हा 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव से पहले चंडीगढ़, झारखंड और बिहार के अन्य स्थानों का दौरा करने की योजना बना रहे हैं।

हालांकि सिन्हा के बंगाल नहीं जाने के बारे में टीएमसी की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई थी, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री की कैंपेन टीम के सूत्रों ने इस बात का संकेत दिया कि वह समय के अभाव की वजह से बंगाल की कैंपेनिंग छोड़ सकते हैं। वैसे भी बंगाल में ममता बनर्जी का दल यशवंत सिन्हा को पूरा समर्थन कर रहा है। 

Latest News

Featured

Around The Web