7 राज्यों ने दिया का प्रस्ताव: कांग्रेस कमेटियों ने कहा- राहुल गांधी ही बनें अध्यक्ष

17 अक्टूबर को  होना है चुनाव,सोनिया गांधी से मिले शशि थरूर, अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अटकलें तेज
 | 
ongress President election
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने 17 अक्तूबर को अध्यक्ष पद के चुनाव को मंजूरी दी है। चुनावों के परिणाम 19 अक्तूबर को घोषित किए जाने हैं। ऐसे में राहुल गांधी ने एक फेसबुस पोस्ट की है जिसने अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच अटकलें बढ़ा दी हैं।

नई दिल्ली - कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले 7 राज्यों की कांग्रेस कमेटियों ने राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने का प्रस्ताव पास किया है। देश में 3,500 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने सोमवार को फेसबुक पर एक ऐसी पोस्ट की जिसने अध्यक्ष पद को लेकर अटकलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस में बदलाव की मांग पर समर्थन के बाद शशि थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान कांग्रेस के कई और नेता भी मौजूद रहे। शशि थरूर और सोनिया की यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने ऐसे संकेत दिए थे कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।

ongress President election


अभी सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं, जबकि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने को लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है। इसी वजह से अब तक पार्टी के अंदर अध्यक्ष पद के लिए किसी एक नाम को लेकर सहमति नहीं बनी है। राहुल के पोस्ट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वे अध्यक्ष पद की कुर्सी किसी बाहरी नेता के बजाय खुद के पास रखना चाहते हों। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए 23 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, जबकि 17 अक्टूबर को चुनाव प्रस्तावित है।


 हालांकि खुद राहुल कई बार पार्टी अध्यक्ष बनने से इनकार कर चुके हैं। पार्टी अध्यक्ष से पहले राहुल कांग्रेस संगठन में महासचिव और उपाध्यक्ष रह चुके हैं।सोनिया गांधी- 2019 में जब राहुल ने कुर्सी छोड़ी, तो पार्टी में किसी और नेता के नाम पर सहमति नहीं बनने के बाद सोनिया को कमान सौंपी गई। अभी भी सोनिया ही पार्टी अध्यक्ष हैं। पुराने और नए नेताओं के बीच सर्वमान्य होने की वजह से 2024 तक कुर्सी इनके पास ही रहने की अटकलें हैं।

xxx

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 9 सितंबर को तमिलनाडु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने कहा था कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर बाद में बात करेंगे। हालांकि, उन्होंने किस संदर्भ में इस तरह की बातें लिखी हैं अभी साफ-साफ पता नहीं चल सका है।हाल ही में महाराष्ट्र, बिहार,जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने इसका प्रस्ताव पास किया, जबकि राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ पहले ही इसे मंजूरी दे चुके हैं। उन्होंने आगे कहा- मैंने इस पर अपना फैसला कर लिया है, मेरे मन में अब कोई भ्रम नहीं है। अगर मैं चुनाव नहीं लड़ा, तो आपको इसकी वजह भी बता दूंगा।

चुनावी शेड्यूल के मुताबिक 22 सितंबर को चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन जारी होगा।  गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।अशोक गहलोत- गांधी परिवार से किसी के अध्यक्ष नहीं बनने की स्थिति में अशोक गहलोत को कांग्रेस की कमान मिल सकती है।  पार्टी का बड़ा OBC चेहरा होने के साथ-साथ उन्हें संगठन का भी काफी अनुभव है। 19 अक्टूबर को मिलेगा कांग्रेस को नया अध्यक्षकांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक नॉमिनेशन किया जा सकेगा। हालांकि अगर अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक उम्मीदवार होता है तो ऐसी स्थिति में रिजल्ट की घोषणा 30 सितंबर को ही की जा सकती है।

Latest News

Featured

Around The Web