भारतीय जनता पार्टी से बड़ा झूठ कोई नहीं बोलता है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव से पूछा गया सवाल तो बीजेपी को झूठा बताते हुए दिया ऐसा जवाब
 | 
Akhlish Yadav
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुर्ख़ियों में हैं। एक तरह जहां सहयोगी ओपी राजभर ने यशवंत सिन्हा की जगह द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया तो वहीं चाचा शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव द्वारा यशवंत सिन्हा को समर्थन देने पर ही सवाल उठाये हैं। शिवपाल ने यशवंत सिन्हा के उस बयान का हवाला देते हुए अखिलेश के समर्थन को गलत बताया है जिसमें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा ने मुलायम सिंह यादव को ISI का एजेंट बताया था।

लखनऊ. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुर्ख़ियों में हैं। एक तरह जहां सहयोगी ओपी राजभर ने यशवंत सिन्हा की जगह द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया तो वहीं चाचा शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव द्वारा यशवंत सिन्हा को समर्थन देने पर ही सवाल उठाये हैं। शिवपाल ने यशवंत सिन्हा के उस बयान का हवाला देते हुए अखिलेश के समर्थन को गलत बताया है जिसमें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा ने मुलायम सिंह यादव को ISI का एजेंट बताया था।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट करने पहुंचे अखिलेश यादव से जब इससे जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘नेता जी के लिए बीजेपी की तरफ से ये भाषा कोई पहली बार नहीं बोली गई है। भारतीय जनता पार्टी का चरित्र ही यही रहा है। नेताजी ने जिस समय लोकतंत्र को बचाने के लिए काम किया, उस वक्त नेता जी के लिए बीजेपी की भाषा कैसी थी? जो लोग सेक्युलर लड़ाई लड़ते हैं, उनके लिए भाजपा का वयवहार कैसे रहता है ये पूरा देश जानता है।’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी से अच्छा झूठ, बड़ा झूठ कोई नहीं बोलता है, इसीलिए जरूरी है कि लोकतंत्र बचे और ईमानदार लोग आगे आयें। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान कर रही है। गलत नीतियों के कारण श्रीलंका की हालत क्या हो गई, ये हम सबने देखा है।’

ओपी राजभर के बगावती तेवर पर अखिलेश यादव ने कहा कि ‘जिन पार्टियों को जो भी फैसला लेना है लें लें, समाजवादी पार्टी अपने पथ से नहीं हटने वाली है। लोहिया जी ने कहा था कि अगर अपने सिद्धांत को लेकर मैं अकेला खड़ा हूं तो खड़ा रहूंगा।’ इस पर अखलेश यादव से पूछा गया कि मतलब आपने ओपी राजभर को स्वतंत्र कर दिया है? इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि ‘आप पत्रकार हैं, आप समझ सकते हैं।’

बता दें कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के बाद ओपी राजभर अखिलेश यादव पर भड़क गये थे। ओपी राजभर ने कहा था कि अगर अखिलेश यादव एसी कमरे से बाहर निकले होते तो हम यह चुनाव जीत जाते। वहीं राष्ट्रपति चुनाव में मतदान को लेकर अखिलेश यादव ने ओपी राजभर को प्रेसवार्ता में नहीं बुलाया। अब राजभर का कहना है कि द्रौपदी मुर्मू के लिए हमसे वोट मांगा गया तो हम उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। जिन्होंने मांगा ही नहीं, उन्हें समर्थन क्यों दें? 

Latest News

Featured

Around The Web