अनिल विज बोले- सीएम नितिश प्रवासी पक्षी, एक डाल से दूसरी डाल पर फुदकना फितरत

हिसार- बिहार में जनता दल और भाजपा गठबंधन गठबंधन टूटने पर हरियाणा भाजपा नेताओं ने नितिश कुमार पर तंज कसने शुरू कर दिए हैं। अनिल विज ने ट्वीट किया कि नितिश कुमार एक प्रवासी पक्षी है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नितिश कुमार को प्रवासी पक्षी का नाम दे दिया।
एक डाल से दूसरी डाल पर फुदकना इनकी फितरत है। गलती से कुछ पक्षी एक डाल पर इक्टठा हो गए हैं। कौन कब कहां उड़ जाए, पता नहीं है, बस थोड़े दिन की बात है। बिहार में जनता दल द्वारा भाजपा से समर्थन लेने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन किया गया है। इससे पहले नितिश कुमार 2013 में भाजपा और 2017 में राजद से गठबंधन तोड़ चुके हैं।
अनिल विज के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें खरी-खरी सुनाई। एक यूजर ने ट्वीट किया कि हां जी जैसे कुलदीप बिश्नोई जी। आपकी पार्टी तो ऐसे पक्षियों से भरी पड़ी है। दूसरे यूजर ने कहा कि जब आपकी पार्टी पर बैठा था तो अच्छा लगा रहा था। तीसरे यूजर ने कहा कि जब तुम्हारे साथ थे, तब शेर थे।दोनों दलों द्वारा मिलकर सरकार बनाई जा रही है।
मंगलवार को प्रदेश के विपक्षी महागठबंधन का नेता चुने जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ लिया। नीतीश कुमार जिन्हें कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जाता था। राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर आठवीं बार राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।