भाजपा ने गहलोत के किले में सेंध लगाई: राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस खेमे के दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

एक निर्दलीय और एक सहयोगी दल के विधायक पर शक 

 | 
Rajasthan Congress Camp
राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने के कारण बीजेपी से निकाली गई विधायक शोभारानी कुशवाह ने UPA उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट दिया है। बीजेपी ने शोभारानी कुशवाह के बदले कांग्रेसी खेमे से इस बार दो विधायकों के वोट ले लिए।

जयपुर - राष्ट्रपति चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के किले में भाजपा सेंध लगाने में कामयाब रही है। कांग्रेसी खेमे के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए NDA कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। विधायकों के नामों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन एक निर्दलीय और एक सहयोगी दल के विधायक पर शक जताया जा रहा है।

कांग्रेस खेमे के भीतर लगातार खींचतान के बावजूद नंबर गेम पर कोई खास असर नहीं हुआ है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दो वोट क्रॉस होने से कुछ सेंध लगी है, लेकिन नंबर गेम ज्यादा डिस्टर्ब नहीं हुआ है। बीजेपी ने आदिवासी कार्ड के जरिए कांग्रेसी खेमे में बड़ी सेंध का दावा किया था पर उन्हें उतने विधायकों के वोट नहीं मिले। दो विधायकों की क्रॉस वोटिंग उतनी बड़ी बात नहीं, लेकिन इससे एक नरेटिव जरूर बन सकता है।

Rajasthan Congress Camp

राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुकीं द्रौपदी मुर्मू को राजस्थान से 75 विधायकों के वोट मिले हैं। सिन्हा को 123 वोट मिले हैं। कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने वोट ​नहीं दिया। 200 में से कुल 198 विधायकों ने ही वोट दिया था।

बीजेपी के कुल 71 विधायक थे, लेकिन राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग के कारण धौलपुर विधायक शोभारानी को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया। शोभारानी को निकालने के बाद बीजेपी के पास 70 विधायक हैं, हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के 3 विधायक हैं। इस हिसाब से बीजेपी खेमे के पास कुल 73 वोट थे, लेकिन मुर्मू को 75 विधायकों के वोट मिले हैं। साफ है, उन्हें दो वोट कांग्रेस खेमे के विधायकों के मिले।

Rajasthan Congress Camp

कांग्रेसी खेमे की गणित के हिसाब से यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 125 वोट मिलने चाहिए, लेकिन केवल 123 ही मिले। इसका मतलब दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए सिन्हा की जगह द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। कांग्रेस के खुद के 108 विधायक हैं। 13 निर्दलीय विधायक, सरकार में शामिल आरएलडी के एक विधायक, दो सीपीएम और दो बीटीपी विधायक भी कांग्रेस खेमे में हैं।

कांग्रेस खेमे की यह संख्या 126 होती है, बीजेपी से निकाली गई शोभारानी कुशवाह को मिलाकर यह संख्या 127 बनती है। कांग्रेस विधायक भवंरलाल शर्मा और बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने वोट नहीं डाला तो इस खेमे से कुल 125 वोट बनते थे।

राष्ट्रपति चुनावों में सीक्रेट वोटिंग होती है, किसने किसको वोट डाला, यह गोपनीय रहता है। इस वजह से किस विधायक ने क्रॉस वोटिंग की, यह कोई नहीं जान सकता। रिजल्ट में राज्यवार मिले विधायकों और सासंदों से यह पता चल जाता है कि क्रॉस वोटिंग हुई है। वहीं, राज्यसभा चुनावों में पार्टी के पोलिंग एजेंट बने नेता को वोट दिखाना होता है, इसलिए क्रॉस वोटिंग वाले विधायक के बारे में फौरन पता लग जाता है।

विधायकों के कम वोट मिलने के बावजूद राजस्थान से वोट वैल्यू में मूर्मू ही जीतीं, सांसदों के वोट वैल्यू ज्यादा होना वजह
राजस्थान से द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा से 48 विधायकों के वोट कम मिले, इसके बावजूद सांसदों की वोट वैल्यू ज्यादा होने के कारण राजस्थान से वे ही आगे रहीं हैं।

राष्ट्रपति चुनावों में सीक्रेट वोटिंग होती है, किसने किसको वोट डाला, यह गोपनीय रहता है। इस वजह से किस विधायक ने क्रॉस वोटिंग की, यह कोई नहीं जान सकता। रिजल्ट में राज्यवार मिले विधायकों और सासंदों से यह पता चल जाता है कि क्रॉस वोटिंग हुई है। वहीं, राज्यसभा चुनावों में पार्टी के पोलिंग एजेंट बने नेता को वोट दिखाना होता है, इसलिए क्रॉस वोटिंग वाले विधायक के बारे में फौरन पता लग जाता है।

एक विधायक की वोट वैल्यू 129 और एक सासंद की वोट वैल्यू 700 है। द्रौपदी मुर्मू को 75 विधायकों और 25 लोकसभा, 4 राज्यसभा सांसदों सहित कुल 29 सासंदों के वोट मिले हैं। 75 विधायकों का वोट वैल्यू 9675 और 29 सासंदों का वोट वैल्यू 20300 होती है।

सांसदों और विधायकों को मिलाकर मुर्मू के राजस्थान से मिले वोटों की वैल्यू 29,975 होती है। यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 123 विधायकों और 6 राज्यसभा सासंदों के वोट मिले। सिन्हा को मिले विधायकों के वोटों का वैल्यू 15867 और 6 सासंदों के वोटों का वैल्यू 4200 है, दोनों का मिलाकर वोट वैल्यू 20067 होता है, जो मुर्मू से 9675 कम है।

Latest News

Featured

Around The Web