बीजेपी ने विवादित ट्वीट की वजह से हरियाणा बीजेपी के आईटी सेल इंचार्ज को हटाया

भाजपा ने हरियाणा के IT सेल इंचार्ज को पद से हटाया, विवादित ट्वीट वायरल होने के बाद अरुण यादव पर हुई कार्रवाई
 | 
Arun yadav
भाजपा ने गुरुवार को अपने हरियाणा आईटी सेल प्रभारी अरुण यादव को हटा दिया. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर उनका एक विवादित ट्वीट वायरल हुआ था, जिसके चलते अरुण यादव को गिरफ्तार करने की लगातार मांग उठ रही थी. इसी के चलते पार्टी ने यह कदम उठाया है.

चंडीगढ़.  भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के आईटी (IT) सेल इंचार्ज अरुण यादव पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। प्रदेश भाजपा सचिव गुलशन भाटिया की तरफ से सात जुलाई की देर शाम एक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जा रहा है। इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया।

हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता रमन मलिक ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उन्हें इस कार्रवाई के पीछे के कारणों को लेकर पूरी जानकारी नहीं है। बता दें कि अरुण यादव का 2017 में किया गया एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं फैक्ट चेक करने वाली वेबसाइट AltNews के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को विवादित ट्वीट के चलते गिरफ्तार किया गया है। इस बीच भाजपा ने अरुण यादव पर कार्रवाई की है।

दरअसल अरुण यादव अपने आपत्तिजनक ट्वीट्स को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। वहीं पद से हटाये जाने को लेकर अरुण यादव की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हालांकि, पार्टी के एक नेता ने स्वीकार किया कि यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार विरोध देखा जा रहा था। पार्टी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “अरुण यादव की गिरफ्तारी की मांग वाले 85,000 से अधिक ट्वीट्स किये गये। यह एक बड़ा मुद्दा बन गया।” ज्यादातर ट्वीट्स में दिल्ली और हरियाणा पुलिस के हैंडल टैग किए गए।

फिलहाल अरुण यादव के खिलाफ अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने तर्क दिया कि अगर जुबैर को 2018 के एक ट्वीट पर गिरफ्तार किया जा सकता है, तो यादव की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही। बता दें कि अगस्त अरुण यादव के ट्विटर पर 6 लाख फॉलोअर्स हैं। 

Latest News

Featured

Around The Web