भाजपा बोली- राहुल गांधी तो 'भारत छोड़ो' यात्रा के लिए मशहूर है

नई दिल्ली- कांग्रेस कन्याकुमारी में एक मेगा रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी। राहुल गांधी कन्याकुमारी से शुरू हो रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले ही चेन्नई पहुंच गए। यहां उन्होंने सुबह पिता राजीव गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। । राहुल गांधी जब इस यात्रा के माध्यम से देश में घूमेंगे तो पता चलेगा कि आठ साल में पीएम मोदी ने देश को कैसे बदल दिया और उनकी आंखें खुल जाएंगी। कांग्रेस कन्याकुमारी में एक मेगा रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी।
दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे की पार्टी के ऊपर जुबानी तरकश छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' नहीं 'भारत छोडो' यात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि भाजपा सही कह रही है 'भारत छोड़ो आंदोलन' महात्मा गांधी के नेतृत्व में था जिसमें संघियों(RSS)ने कभी भाग नहीं लिया। फिर क्या था कांग्रेस ने भी पलटवार किया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आरएसएस की भूमिका की याद दिला दी।
भाजपा नेता के अन्नामलाई ने सिलसिलेवार ट्वीट कर राहुल गांधी पर हमला बोला। राहुल यह देखकर भी चकित होंगे कि कैसे ग्रामीण उपनगरों और गांवों का भी डिजिटलीकरण हो गया है। अगस्त 2022 में, ₹10.72 लाख करोड़ का लेनदेन UPI के माध्यम से देश भर में 26 करोड़ उपयोगकर्ताओं द्वारा किया गया था। यदि आप अपनी यात्रा के दौरान किसानों से मिलते हैं, तो आप हैरान रह जाएंगे कि आज 24 कृषि उपज एमएसपी में हैं। साथ ही पिछले 8 वर्षों में धान के एमएसपी में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और 11.36 करोड़ पीएम किसान लाभार्थियों को 6000 मिल रहे हैं। बिचौलियों की बेईमानी रोक दी गई है।