पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, चार पूर्व मंत्रियों ने थामा बीजेपी का दामन

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने नेताओ द्वारा पार्टी जॉइन करने का एक वीडियो भी शेयर किया 
 | 
पंजाब
पूर्व कांग्रेस मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, , पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़, पूर्व मंत्री डॉ राजकुमार वेरका, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व विधायक केवल ढिल्लों, अकाली दल के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला, पूर्व विधायक महिंद्र कौर जोश आदि ने आज बीजेपी का दामन थामा।

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल सरकार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल कांग्रेस और अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। जिनमें 4 पूर्व मंत्री शामिल है। बता दें कि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ दौरे पर हैं। इसी दौरान इन नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने नेताओ द्वारा पार्टी जॉइन करने का एक वीडियो भी शेयर किया है।

video

पूर्व कांग्रेस मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़, पूर्व मंत्री डॉ राजकुमार वेरका, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व विधायक केवल ढिल्लों, अकाली दल के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला, पूर्व विधायक महिंद्र कौर जोश आदि ने आज बीजेपी का दामन थामा। गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ बीजेपी मुख्यालय पहुंचने से पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने इन नेताओं को पार्टी में शामिल कराया।

पंजाब में कांग्रेस के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं। विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। आज यानी शनिवार को पंजाब कांग्रेस के चार पूर्व मंत्रियों सहित एक पूर्व विधायक ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके साथ ही आज चंडीगढ़ स्थित बीजेपी कार्यालय में मोहाली के मेयर ने भी पार्टी जॉइन की।

Latest News

Featured

Around The Web