BJP प्रदेश उपाध्यक्ष के फार्महाउस पर चल रहा वेश्यालय! फार्म हाउस से 6 बच्चे बचाए गए, 73 गिरफ्तार

शिलांग - मेघालय के तुरा में एक वेश्यालय का भंड़ाफोड़ हुआ है। आरोप लगाया जा रहा है कि यह वेश्यालय बीजेपी उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक चला रहे थे। इस मामले में पुलिस ने एक फार्महाउस पर छापेमारी की थी, जिसे बर्नार्ड का बताया जा रहा है। पुलिस ने 73 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।वेश्यालय कथित तौर पर एक फार्महाउस में चलाया जा रहा था जिसे रिंपू बागान के नाम से जाना जाता है। यह फार्महाउस मारक का है। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर फार्महाउस पर छापा मारा था।
सिंह ने कहा, “जिन 6 बच्चों को बचाया गया है, उन्हें रिंपू बागान में गंदे कमरों में बंद किया हुआ था। जिसे लेकर आरोप है कि बर्नार्ड एन मारक और उनके सहयोगियों द्वारा यह वेश्यावृत्ति के उद्देश्य से वेश्यालय के रूप में चलाया जा रहा था।” उन्होंने कहा कि सभी बचाए गए बच्चों को सुरक्षा और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) को सौंप दिया गया है।
एसपी ने यह भी बताया कि छापेमारी के दौरान करीब 400 शराब की बोतल और करीब 500 अनयूज्ड कंडोम बरामद हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि इस फार्महाउस में 30 छोटे-छोटे कमरे हैं।
पुलिस ने इस बात का भी संदेह जताया है कि फार्महाउस उसी स्थान पर है, जहां एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और फरवरी, 2022 में यह मामला भी दर्ज हुआ था।पुलिस के एक बयान में कहा गया है, “मौजूदा मामले के अलावा, तुरा शहर क्षेत्र के सम्मानित निवासियों द्वारा कई मौखिक शिकायतें प्राप्त की जा रही थीं कि बर्नार्ड एन मारक के स्वामित्व वाले रिंपू बागान में कई अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं।”इस मामले ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। विपक्ष। भी इसे लेकर सरकार पर हमलावर हो रहा है।