द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस ने लगाया विधायकों को रिश्वत देने का आरोप, शिकायत दर्ज़

कांग्रेस ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू व अन्य के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है
 | 
Rahul
18 जुलाई को देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस बीच कांग्रेस ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू व अन्य के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक में बीजेपी नेताओं पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि कांग्रेस का आरोप है कि विधायकों को वोट के लिए रिश्वत दिया गया। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को आने है।

दिल्ली. 18 जुलाई को देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस बीच कांग्रेस ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू व अन्य के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक में बीजेपी नेताओं पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि कांग्रेस का आरोप है कि विधायकों को वोट के लिए रिश्वत दिया गया। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को आने है।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग में अपनी शिकायत में कहा है कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी ने 17 और 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के मतदाताओं को रिश्वत और अन्य प्रलोभन देते हुए अपने पक्ष में मत लेने का प्रयास किया है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मतदान करने वाले विधायकों को एक फाइव स्टार होटल में लग्जरी आवास उपलब्ध कराया गया था।

आरोप के मुताबिक अपने पक्ष में मत देने के लिए विधायकों को प्रशिक्षण देने के बहाने फाइव स्टार होटल में ठहराया गया। होटल में विधायकों को भोजन, आलीशान कमरे, शराब और मनोरंजन की दूसरी सुविधाएं भी मुहैया कराई गईं। इसे कांग्रेस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

कांग्रेस ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, बीएस येदियुरप्पा, विधानसभा में बीजेपी के चीफ व्हिप सतीश रेड्डी, मंत्रियों और अन्य के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई हैं।

बता दें कि राष्ट्र्पति चुनाव के लिए वोटिंग 18 जुलाई को हुई थी। जिसकी मतगणना 21 जुलाई को होगी। वहीं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे। इस चुनाव में एनडीए अपने उम्मीदवार के जीतने की उम्मीद को लेकर आश्वस्त है। वहीं राजनीतिक विश्लेषक और कांग्रेस के करीबी कहे जाने वाले तहसीन पूनावाला ने कहा है कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को एनडीए से अधिक वोट मिलेंगे। यशवंत सिन्हा जी को विपक्ष का उम्मीदवार नहीं होना चाहिए था। 

Latest News

Featured

Around The Web