कोरोना पॉजिटिव सोनिया गांधी ने खुद को किया आइसोलेट, 8 जून को ED के सामने होना है पेश

नई दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। बताया गया है कि प्रियंका गांधी भी उनके संपर्क में आईं थीं, जिसके बाद वो लखनऊ से वापस दिल्ली लौट गई हैं। फिलहाल उनका टेस्ट नहीं कराया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार और कुछ लक्षण थे। कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आई है।सुरजेवाला ने आगे बताया कि सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्हें आवश्यक चिकित्सा दी गई है।
सोनिया गांधी में हल्के बुखार के लक्षण देखे गए
कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों में सोनिया गांधी की पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात हुई है। उनमें से कुछ नेता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोनिया गांधी में हल्के बुखार के लक्षण देखे गए थे, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। इसके बाद सोनिया का टेस्ट पॉजिटिव निकला। पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोनिया ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और सभी को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी से मिली थीं, जिसके बाद एहतियात के तौर पर वो लखनऊ से दिल्ली लौट रही हैं।
8 जून को ईडी के सामने पेश होंगीं सोनिया
सुरजेवाला ने बताया कि पिछले सप्ताह सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें की हैं। बुधवार शाम को उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी को लेकर कहा कि, सोनिया गांधी का इलाज हो रहा है, सोनिया फिलहाल एकदम ठीक हैं। उन्होंने बताया कि, सोनिया गांधी ने मुझसे कहा है 8 जून को ईडी के सामने पेश होंगीं। सोनिया गांधी ने पिछले दिन कोविड टेस्ट कराया था, जिसमें वो कोविड पॉजिटव पाई गयी हैं। अगले 3 या 4 दिन बाद सोनिया गांधी फिर से टेस्ट कराएंगीं। बता दें कि मनीलॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को तलब किया है। जांच एजेंसी ने कांग्रेस के दोनों नेताओं को आठ जून को अपने समक्ष पेश होने के लिए कहा है।