पंजाब कांग्रेस में अंसतुष्ट विधायकों को कुलदीप बिश्नोई जैसा बनने की चुनौती

पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड के भाजपा में शामिल होने पर तंज कसे 
 | 
 Congress State President Raja Vading challenge
पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग, पंजाब कांग्रेस में अंसतुष्ट विधायकों को कुलदीप बिश्नोई के उदाहरण दे रहे हैं और इस्तीफा देकर नए सिरे से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहे हैं। कुलदीप को शेर ए हरियाणा की उपाधि दे रहे हैं।

 

हिसार - आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से कुलदीप बिश्नोई ने तीन  अगस्त को इस्तीफा दिया। कुलदीप के इस्तीफे के चर्चे हरियाणा के साथ साथ पंजाब कांग्रेस में भी हो रहे हैं। पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के इस उदाहरण से कुलदीप समर्थक उसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और कुलदीप को शेर ए हरियाणा का खिताब दे चुके हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग, पंजाब कांग्रेस में अंसतुष्ट विधायकों को कुलदीप बिश्नोई के उदाहरण दे रहे हैं और इस्तीफा देकर नए सिरे से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहे हैं।

राजा वडिंग ने कहा कि संदीप जाखड़ ने सुनील जाखड़ के साथ जाना है तो इस्तीफा दो और कुलदीप बिश्नाई जैसा दम दिखा। कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस की टिकट पर जीता था। उसने इस्तीफा दे दिया और कहा कि विधायक पद पर दोबारा चुनाव लडूंगा, दम हुआ तो जीत कर आऊंगा। पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के इस वीडियो को कुलदीप समर्थक ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं और कुलदीप को शेर ए हरियाणा की उपाधि दे रहे हैं।

 Congress State President Raja Vading challenge

 

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वडिंग अबोहर में पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड के भाजपा में शामिल होने पर उस पर तंज कस रहे हैं। राजा वडिंग ने उनके भतीजे संदीप जाखड़ को चुनौती देते हुए कहा कि घर पर भाजपा का झंडा लगा लिया तो संदीप जाखड़ इस्तीफा क्यों नहीं देता। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल का बेटा बन कर दिखा, कुलदीप बिश्नोई बन।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा दलित नेता उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बनाने में सफल रहे। इसके बाद से नाराज कुलदीप ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा, परंतु नहीं मिला। कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद से 3 अगस्त को इस्तीफा दिया। इसके बाद 4 अगस्त को कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल हो गए। । क्रास वोट से अजय माकन हार गए और कांग्रेस ने उन्हें वर्किंग कमेटी के पद से हटा दिया।

इसके बाद

कुलदीप भाजपा नेताओं के संपर्क में रहे और राष्ट्रपति चुनाव में भी भाजपा को वोट दिया। कुलदीप आदमपुर से भव्य बिश्नोई को चुनाव लड़वाना चाहते हैं।कुलदीप कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद न मिलने से राहुल गांधी से नाराज चल रहे थे। तब कुलदीप ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को वोट न देते हुए कहा कि उसने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया

Latest News

Featured

Around The Web