पूर्व वित्त मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह आज चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शाम 4 बजे संभालेंगे पार्टी की कमान
 | 
पूर्व वित्त मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह
संपत सिंह ने नलवा से 2009 में पूर्व सीएम भजनलाल की पत्नी जसमा देवी को हराया था। उसके बाद से ही संपत सिंह और भजन लाल परिवार दोनों एक-दूसरे खिलाफ रहे हैं। गौर हो कि पूर्व वित्त एवं गृह मंत्री रहे संपत सिह 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं।

हिसार- हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह आज पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शाम चार बजे चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे। पूर्व मंत्री संपत सिंह सोमवार को दोबारा से कांग्रेस का हाथ थामेंगे।  संभावना जताई जा रही कि प्रो. सिंह को आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ मैदान में उतारा जाएगा। जिस दिन कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल हुए, उसी शाम को पूर्व मंत्री ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। पूर्व मंत्री संपत सिंह इनेलो सरकार में वित मंत्री रहे। 6 विधानसभा चुनाव जीते। जबकि 7 बार चुनाव हारे हैं।

पूर्व वित्त मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह आज चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे

2016 में कुलदीप बिश्नोई के दोबारा से कांग्रेस में आने के बाद 2019 में संपत सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। संपत सिंह ने नलवा से टिकट कटने पर कुलदीप बिश्नोई पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी। अब बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं ऐसे में आदमपुर में उपचुनाव तय है। 

भाजपा की ओर से आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई या उनके बेटा भव्य बिश्नोई चुनाव लड़ेंगे, जबकि कांग्रेस प्रो. सिंह पर दांव खेलने की कोशिश में है। गौर हो कि पूर्व वित्त एवं गृह मंत्री रहे संपत सिह 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं। पिछले एक साल से उन्होंने राजनीतिक कार्यक्रमों से दूरी बनाई थी और दोबारा से वह सक्रिय होंगे। 

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा इसकी कमान संभाले हुए हैं। वह कांग्रेस छोड़ चुके नेताओं और पूर्व विधायकों से लगातार संपर्क साध रहे हैं और संगठन को मजबूती देने की कोशिश कर रहे हैं। संभावना है कि सोमवार को पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत और राधेश्याम शर्मा भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हिसार लोकसभा में मई 2009 के हिसार लोकसभा चुनाव में इनेलो से चुनाव लड़ा। मुकाबला भजन लाल से था। भजन लाल से संपत सिंह 6 हजार वोटों से हारे। संपत सिंह ने पार्टी ही हरकत की वजह से मैंने इनेलो छोड़ी थी।पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह ने कुछ दिनों पहले कहा था कि 2019 के विधानसभा चुनावों में कुलदीप ने मेरी टिकट कटवाई थी। इसलिए मैं भाजपा में चला गया। संपत सिंह ने 2009 में इनेलो पार्टी छोड़ दी। अक्टूबर 2009 में नलवा विधानसभा चुनाव से चौधरी भजन लाल की पत्नी जसमा देवी को हराया। संपत सिंह ने कहा कि 2019 में कुलदीप बिश्नोई ने उसकी टिकट कटवा दी थी।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा इसकी कमान संभाले हुए हैं। वह कांग्रेस छोड़ चुके नेताओं और पूर्व विधायकों से लगातार संपर्क साध रहे हैं और संगठन को मजबूती देने की कोशिश कर रहे हैं। संभावना है कि सोमवार को पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत और राधेश्याम शर्मा भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ffd


बिश्नोई और प्रो. सिंह दोनों एक-दूसरे के धूर विरोधी हैं। कांग्रेस बिश्नोई को उपचुनाव में उनके घर में घेरने की तैयारी कर रही है। प्रोफेसर संपत सिंह का हिसार समेत आदमपुर में भी प्रभाव है और कांग्रेस इसे ही भूनाने के लिए दोबारा से उनको पार्टी में शामिल कर रही है। प्रो. संपत सिंह अब तक 13 चुनाव लड़ चुके हैं, इनमें से 6 जीते हैं। वह दो बार पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल से हारे हैं, एक बार आदमपुर विधानसभा से और एक बार हिसार लोकसभा से। 


 

Latest News

Featured

Around The Web