5 अगस्त कोरणघोष के रूप में मनाया जाएगा इनसो का 20वां स्थापना दिवस

इनसो की राष्ट्रीय-प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दिग्विजय चौटाला ने लगाई पदाधिकारियों की ड्यूटी
 | 
जजपा
इस बार छात्र संगठन इनसो का 20वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा और रणघोष के रूप में यह स्थापना दिवस मनाया जाएगा। यह स्थापना दिवस राजस्थान की राजधानी जयपुर में पांच अगस्त को आयोजित होगा और जिसमें विभिन्न राज्यों के हजारों युवा भाग लेंगे।

चंडीगढ़ - जजपा के प्रधान महासचिव एवं इनसो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने सोनीपत में इनसो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक की। दिग्विजय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार छात्र संगठन इनसो का 20वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा और रणघोष के रूप में यह स्थापना दिवस मनाया जाएगा। यह स्थापना दिवस राजस्थान की राजधानी जयपुर में पांच अगस्त को आयोजित होगा और जिसमें विभिन्न राज्यों के हजारों युवा भाग लेंगे। बैठक में दिग्विजय चौटाला ने इनसो स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर से आए पदाधिकारी व सदस्यों की ड्यूटी भी लगाई। साथ ही कार्यकर्ताओं से समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

जजपा

दिग्विजय  ने कहा कि जजपा व इनसो के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला के निर्देशानुसार हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान में भी युवा चेतना की आवश्यकता है। इसी के मद्देनजर इनसो का 20वां स्थापना दिवस राजस्थान के जयपुर में स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के दीप स्मृति मेमोरियल ऑडिटोरियम में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से इनसो कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इनसो आज उत्तर भारत का ही नहीं, बल्कि देशभर का सबसे उच्च छात्र संगठन है।

जजपा

इनसो ने प्रदेश में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में पहले भी अपना स्थापना दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। दिग्विजय ने कहा कि इनसो एक ऐसा प्लेटाफार्म है, जो छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला के संजोए सपने को आज इनसो सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है, जिसके साथ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि गैर-राजनीतिक युवा भी जुड़े हुए हैं।

जजपा

वहीं इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने पदाधिकारियों को कहा कि संगठन से उन युवाओं को जोड़ें, जो मेहनती और ईमानदार हों ताकि संगठन को और मजबूती दी जा सके। उन्होंने भी मंच के माध्यम से हरियाणा इनसो के सभी पदाधिकारियों को स्थापना दिवस का सफल आयोजन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इनके अलावा जजपा के जिला प्रधान एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने भी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए स्थापना दिवस की अभी से ही तैयारियां शुरू करने को कहा।

Latest News

Featured

Around The Web