मणिपुर में हमारे विधायक टूटे हैं वोट बैंक नहीं, अशोक चौधरी बोले - 2024 के लिए करेंगे तैयारी

पटना में JDU राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू, 24 में नीतीश की भूमिका पर होगा मंथन
 | 
मणिपुर में हमारे विधायक टूटे हैं वोट बैंक नहीं, अशोक चौधरी बोले - 2024 के लिए करेंगे तैयारी
अब तो हम खिलाफ में हैं तब तोड़ दिया तो क्या बड़ी बात है। मणिपुर में हमारे विधायक टूटे हैं। लेकिन वहां हमारा वोट बैंक नहीं टूटा। जनता सब देख रही है। मणिपुर में जो नीतीश कुमार को चाहने वाले लोग हैं उन्हें तोड़ा नहीं जा सकता है। 

पटना- बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) की दो दिवसीय बैठक शनिवार को पटना स्थित राज्य मुख्यालय में शुरू हो गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद हैं।  इसके बाद 4 सितंबर  को राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी होनी है। पहले दिन राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी नेताओं एवं देशभर के पदाधिकारियों शामिल हुए हैं। जेडीयू की बैठकों मेंराष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की एकजुटता पर विचार-विमर्श होगा।  संगठन का चुनाव पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी शामिल हैं। सभी का चुनाव नए सिरे से आयोजित किया जाएगा।

hjhjkldd

किस मोड में जेडीयू विपक्ष की एकजुटता को लेकर आगे बढ़े इसपर चर्चा होगी। साथ ही 2024 चुनाव को देखते हुए नीतीश की भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर क्या हो इसपर भी मंथन होगा।  बैठक से पहले मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। जदयू की राज्य और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक में शामिल हो चुके हैं। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जब हम साथ थे। तब उन्होंने हमारे विधायकों को तोड़ दिया तो अब तो हम अलग हैं।

ddd

बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद जनता दल यूनाइटेड अपने संगठन पर फोकस कर रही है। इसी को लेकर पटना में प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई है। इसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के चेयरमैन उपेंद्र कुशवाहा सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य और राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्य शामिल हुए हैं।इन दोनों बैठकों को इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि जदयू अब अपने विस्तार के लिए संगठन चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करना चाहता है। बैठक से पहले CM नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय का निरीक्षण किया था। ललन सिंह ने कहा कि जदयू कार्यालय में बड़ी बैठक चलेगी।



 

Latest News

Featured

Around The Web