सांसद सिमरनजीत मान आज लेंगे शपथ: 23 साल पहले संसद में कृपाण नहीं ले जाने पर छोड़ा था पद

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर मान ग्रुप के सुप्रीमो एवं संगरूर से नवनिर्वाचित सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने कहा है कि वह छोटी और बड़ी कृपाण लेकर संसद में शपथ लेने जाएंगे। यदि उन्हें जाने से रोका तो वह पिछली बार की तरह शपथ नहीं लेंगे।
चंडीगढ़- संगरूर से नए चुने सांसद सिमरनजीत मान आज शपथ लेंगे। इस दौरान वह अपने साथ कृपाण भी ले जाएंगे। यह इसलिए अहम है क्योंकि 1999 में उन्हें कृपाण ले जाने की इजाजत नहीं मिली तो उन्होंने पद ही छोड़ दिया था। उन्होंने सांसद पद की शपथ नहीं ली थी। हाल ही में उन्होंने हरियाणा के करनाल जाकर शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कह दिया। जिसके बाद उनके बयान पर भी घमासान मचा हुआ है।
उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के देश प्रेम पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक पी.एम. ने चीन को कई हजार किलोमीटर का क्षेत्र दे दिया। अब 2020 में भाजपा के पी.एम. ने चीन को बड़ा भू-भाग दे दिया। कांग्रेस के पी.एम. ने पाकिस्तान को आधा कश्मीर दे दिया। ऐसे में यह देशभक्त कहां से हो गए।
सिमरनजीत मान को लेकर इस बार भी चर्चा थी कि अगर बड़ी कृपाण ले जाने की इजाजत न मिली तो वह शपथ नहीं लेंगे। हालांकि मान खुद इस बात का खंडन कर चुके हैं। उनका कहना है कि इससे सिखों के बीच कन्फ्यूजन पैदा की जा रही है। वह संसद में जाएंगे और सरकार का असल मुद्दों से सामना कराएंगे।
संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सांसद चुने गए शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर-मान गुट) के सिमरनजीत सिंह मान अपने विवादित बयान के लिए निशाने पर आ गए हैं। मान शहीद-ए-आजम भगत ¨सह को आतंकवादी बता चौतरफा घिर गए हैं। शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने इसे राष्ट्र का अपमान बताया है और कहा कि सिमरनजीत सिंह मान अपने विवादित बयान के लिए देश से माफी मांगें।
सिमरनजीत मान इस वक्त भगत सिंह को आतंकी कहने पर घिरे हुए हैं। आम आदमी पार्टी लगातार उनसे माफी मांगने की बात कह रही है। आप का कहना है कि वह भगत सिंह की कुर्बानी से मिले वोट के हक से वह सांसद चुने गए, उन्हीं भगत सिंह को आतंकवादी कह रहे हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि सांसद चुने जाने के बाद उन्हें हद में रहना चाहिए।