कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी बघेल बोले- लोगों को अपराध से डरना चाहिए न कि कानून और सजा से

आगरा- आगरा में राजस्थान के CM और सपा नेता अबु आजमी के बयान पर कानून राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने कहा- लोगों को अपराध से डरना चाहिए न कि कानून और सजा से।गौरतलब है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि रेप के कड़े कानून के चलते महिलाओं की हत्या के मामले बढ़ रहे हैं।औरंगजेब को उन्होंने अत्याचारी बादशाह बताया है। राज्यमंत्री ने कहा कि उसने तलवार से धर्मांतरण कराया और हजारों हिंदू मंदिर तोड़े।
कानून राज्यमंत्री प्रो. बघेल ने कहा, मैं उनकी बयान से सहमत नहीं हूं। चार्ज शीट गुण-दोष के आधार पर जाती है, जो महिलाओं के साथ बलात्कार करते हैं, उनको आजीवन कारावास और फांसी जैसी कड़ी सजा के लिए पहल करते हैं।वहीं, सपा नेता अबु आजमी के विवादित बयान दिया था कि औरंगजेब अच्छा बादशाह है। कानून राज्यमंत्री ने कहा- औरंगजेब हमारी नजरों में कभी अच्छा बादशाह नहीं हो सकता है।कांग्रेस कड़े कानूनों से डरती है। इसीलिए तो इस तरह की बयानबाजी की गई है। आधी आबादी की सुरक्षा के लिए रेपिस्ट के अंदर भय रखने के लिए कड़े कानून होने चाहिए।
अबु आजमी जैसी मानसिकता के लोगों को औरंगजेब अच्छे लग सकते हैं। औरंगजेब ने तमाम शक्तिपीठ और ज्योतिर्लिंग को क्षतिग्रस्त किया। उन्हीं के समय हमारे सिद्ध गुरुओं की हत्याएं की गईं थीं। औरंगजेब एक क्रूर शासक पहले था। औरंगजेब की मानसिकता वाले लोगों को ही वह अच्छा लग सकता है। हम तो उसका नाम लेना पसंद नहीं करते।उसके समय में 10 हजार हिंदू मंदिर तोड़े गए। लोगों की निर्मम हत्याएं की गईं और जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया।भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने सीएम गहलोत और अबु आजमी के बयान पर टिप्पणी की है।