अब NCP में बगावत, जानिए महाराष्ट्र यूपी समेत कहां-कहां हुई क्रॉस वोटिंग

कांग्रेस के ओडिशा के विधायक मोहम्मद मोकीम ने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। असम में भी कांग्रेस के कई विधायकों को क्रॉस वोटिंग करने की खबर है।
 | 
शरदपावर
क्रॉस वोटिंग करने वालों में कांग्रेस विधायकों के साथ शरद पवार की पार्टी का भी नुमाइंदा शामिल है। गुजरात से एनसीपी विधायक कांधल एस जडेजा ने मुर्मु को वोट दिया। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि वो एनडीए उम्मीदवार को वोट देकर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा के बरेली जिले के भोजीपुरा विधायक शहजील इस्लाम ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की।कांग्रेस की बात करें तो ओडिशा के विधायक मोहम्मद मोकीम ने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है।

दिल्ली. भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए चल रहे मतदान में जमकर क्रॉस वोटिंग देखने को मिल रही है। मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। चुनाव में राजग उम्मीदवार की जीत तय है लेकिन जिस तरह का रवैया विपक्षी जन प्रतिनिधियों में देखा जा रहा है वो गैर बीजेपी कैंप के साथ यशवंत सिन्हा के लिए चिंता का विषय है। विपक्ष के सारे वोट मिलते हैं तो सिन्हा को करीब 3.62 लाख मत मिलने की उम्मीद है।

क्रॉस वोटिंग करने वालों में कांग्रेस विधायकों के साथ शरद पवार की पार्टी का भी नुमाइंदा शामिल है। गुजरात से एनसीपी विधायक कांधल एस जडेजा ने मुर्मु को वोट दिया। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि वो एनडीए उम्मीदवार को वोट देकर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा के बरेली जिले के भोजीपुरा विधायक शहजील इस्लाम ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की।

कांग्रेस की बात करें तो ओडिशा के विधायक मोहम्मद मोकीम ने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। उनका कहना है कि यह उनका निजी फैसला है, क्योंकि उन्होंने अपने दिल की सुनी है। असम में भी कांग्रेस के कई विधायकों को क्रॉस वोटिंग करने की खबर है। AIUDF के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने दावा करते हुए कहा है कि असम में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।

करिमुद्दीन के मुताबिक कांग्रेस ने रविवार को बैठक बुलाई थी। लेकिन इसमें सिर्फ 2-3 विधायक पहुंचे थे। सिर्फ जिला अध्यक्ष ही मीटिंग में पहुंचे थे। इससे साफ होता है कि कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने कहा कि परिणाम आने के बाद आपको नंबर पता चल जाएगा।

शिरोमणि अकाली दल बादल में बगावत हो गई है। हलका दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने पार्टी हाईकमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति चुनाव का बायकॉट कर दिया है। पंजाब में गठबंधन टूटने के बावजूद अकाली दल बादल ने बीजेपी की राष्ट्रपति प्रत्याशी को वोट करने का फैसला किया था। लेकिन अकाली दल के विधायक अयाली ने बायकॉट कर दिया है | अयाली ने खुद अपने इस फैसले की जानकारी दी। 

Latest News

Featured

Around The Web