महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ पीएम मोदी की तस्वीर, कांग्रेस का तंज देख रहे हो बिनोद!

दिल्ली. कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने अपने आधिकारिक मीडिया हैंडल से तीन तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति सामने हाथ जोड़कर झुके हुए हैं, दूसरी तस्वीर में कुछ लोगों ने झंडा उठाया हुआ है और तीसरी तस्वीर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने हाथ में तिरंगा लिया है। इन तस्वीरों के साथ सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा, ‘ देख रहे हो ना विनोद, पहले गांधी के सामने नतमस्तक होना पड़ा। फिर तिरंगे को अपनाना पड़ा, एकदम नेहरू को भी अपनाएंगे। सत्य की ताकत देखते जाओ।’
देख रहा है ना विनोद…
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) August 4, 2022
पहले गांधी के सामने नतमस्तक होना पड़ा
फिर तिरंगे को अपनाना पड़ा
एक दिन नेहरू को भी अपनाएँगे!
सत्य की ताक़त देखते जाओ… pic.twitter.com/5WZmYpmXFQ
नरेंद्र मोदी सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर सियासी पारा हाई है। एक तरफ भाजपा इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर जोर शोर से प्रचार कर रही है तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस पर सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने इसी विषय को लेकर ट्वीट किया। जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं।
कांग्रेस नेत्री सदफ जफर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि हम देखेंगे, लाज़िम है कि हम भी देखेंगे। एक अन्य यूज़र ने कमेंट किया कि मोदी जी ने तो श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया था और कांग्रेसी कहते हैं कि मोदी तिरंगे का अपमान करते थे।
पियूष उपाध्याय नाम के ट्विटर यूजर ने कांग्रेस प्रवक्ता पर तंज कसते हुए लिखा, ‘ देख रहे हो विनोद, जिनकी सरकार में कभी लाल चौक पर तिरंगा नहीं लगाया गया, वो भी आज मोदी के कारण डीपी पर तिरंगा लगा रहे हैं।’सूरज त्रिपाठी नाम के ट्विटर यूजर द्वारा लिखा गया कि हर चुनाव हारने के बाद ऐसी ही नैतिक विजय खोजते रहिए, एक दिन कांग्रेस की जीत जरूर हो जाएगी। मनीष नाम के एक टि्वटर हैंडल से कमेंट किया गया, ‘महात्मा गांधी किसी की जागीर नहीं हैं, उनके सामने पूरा देश ही नतमस्तक रहता है।’