भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी राजस्थान में पार्टी की ग्राउंड रियलिटी करेंगे चेक

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी

 | 
 यात्रा में कौन नेता शामिल होंगे और क्या आयोजन होंगे, इसका फैसला कमेटी करेगी।
राहुल गांधी की यात्रा में राजस्थान कांग्रेस की सियासत के चेहरों को लेकर कई संकेत मिलेंगे। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक इस यात्रा से राजस्थान में कांग्रेस के चेहरों को लेकर संकेत मिल जाएंगे। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान राजस्थान में किन नेताओं को साथ चलने की अनुमति मिलती है। 

जयपुर- चुनावी साल से पहले पांच जिलों से होकर राहुल गांधी की यात्रा को सियासी मायनों के हिसाब से काफी अहम माना जा रहा है। राजस्थान में यह यात्रा झालावाड़ से शुरू होकर कुल 6 जिलों से गुजरेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। राहुल गांधी की इस यात्रा में राजस्थान से चुनिंदा नेता ही शामिल होंगे। यात्रा के रूट में हर दिन सभाएं और नुक्कड़ मीटिंग्स होंगी। 

 

 

 यात्रा में कौन नेता शामिल होंगे और क्या आयोजन होंगे, इसका फैसला कमेटी करेगी।


अक्टूबर-नवंबर में यह यात्रा राजस्थान पहुंचेगी। कांग्रेस ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का रूट तय कर दिया है। इसमें राजस्थान को भी शामिल किया है। इस यात्रा से चुनाव से पहले राहुल गांधी को राजस्थान में पार्टी की ग्राउंड रियलिटी को भी देखने का मौका मिलेगा। राजस्थान में ग्राउंड कनेक्ट के हिसाब से भी इसे अहम इवेंट माना जा रहा है। राहुल गांधी खुद यात्रा में रहेंगे। इसलिए ग्राउंड का सियासी माहौल और पार्टी की हालत के बारे में भी उन्हें खुद रूबरू होने का मौका मिलेगा। जो दूसरे माध्यम से नहीं मिल पाता है।

 यात्रा में कौन नेता शामिल होंगे और क्या आयोजन होंगे, इसका फैसला कमेटी करेगी।


राजस्थान में अगले साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हैं। उससे पहले इस यात्रा से सियासी माहौल का अनुमान लग जाएगा।भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजर रही है। अभी तक के कार्यक्रम के हिसाब से राहुल गांधी पूरे समय यात्रा में रहेंगे।  राहुल गांधी की यात्रा में राजस्थान कांग्रेस की सियासत के चेहरों को लेकर कई संकेत मिलेंगे। यात्रा में कौन नेता शामिल होंगे और क्या आयोजन होंगे, इसका फैसला कमेटी करेगी। राहुल गांधी ने पिछले विधानसभा चुनाव में झालावाड़ से कोटा और धौलपुर के मनिया से दौसा के महुवा तक मेगा रोड शो किया था।

राहुल गांधी ने पिछले विधानसभा चुनाव में झालावाड़ से कोटा और धौलपुर के मनिया से दौसा के महुवा तक मेगा रोड शो किया था।

राजस्थान में आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल को यात्रा के कॉर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है। इस यात्रा में स्थानीय लोगों से राहुल गांधी खुद बात करेंगे। पार्टी के ग्राासरूट वर्कर के मन की बात भी जानेंगे।इनमें राहुल गांधी के भाषण होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कुछ चुनिंदा नेता शामिल होंगे।
इस बार रूट में झालावाड़, कोटा और दौसा आ रहे हैं।राजस्थान में जिस रूट से राहुल गांधी की यात्रा गुजरेगी, उसके कुछ हिस्से पर पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी ने रोड शो किया था।

 


 

Latest News

Featured

Around The Web