अकाली दल में बगावत: विधायक अयाली ने द्रौपदी मुर्मु को वोट देने से इनकार किया

राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार करते हुए किसी को वोट न देने की बात कही 
 | 
विधायक अयाली ने द्रौपदी मुर्मु को वोट देने से इनकार किया

अकाली दल की कोर कमेटी की मीटिंग के फैसले के बाद प्रधान सुखबीर बादल ने मुर्मु को समर्थन दिया था। लेकिन उन्होंने इस चुनाव का बहिष्कार करते हुए किसी को वोट न देने की बात कही है। अयाली ने कहा कि मुर्मु से मेरा कोई विरोध नहीं लेकिन वोट नहीं दूंगा। चंडीगढ़ पर पंजाब का हक है लेकिन आज तक पंजाब को नहीं दिया गया। पंजाब के पानी के मसले हल नहीं किए गए। 

चंडीगढ़-  राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल (बादल) में बगावत हो गई है।  MLA अयाली ने द्रौपदी मुर्मु को वोट देने से इनकार करते हुए कहा- पार्टी ने सलाह नहीं लीमनप्रीत अयाली ने कहा कि पंजाब देते वक्त पंजाबी बोलने वाले इलाके नहीं दिए गए। चंडीगढ़ पर पंजाब का हक है लेकिन आज तक पंजाब को नहीं दिया गया। पंजाब के पानी के मसले हल नहीं किए गए। अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने भाजपा समर्थित NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु को वोट देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस चुनाव का बहिष्कार करते हुए किसी को वोट न देने की बात कही है।

विधायक अयाली ने द्रौपदी मुर्मु को वोट देने से इनकार किया

 

 

 


 जबरन SYL नहर निकालने की शुरूआत भी केंद्र की कांग्रेस सरकार ने की। सिखों के कत्लेआम और दरबार साहिब पर हमले कांग्रेस ने करवाए। कांग्रेस से हमें सिख कौम के मसलों के हल की उम्मीद नहीं थी।भाजपा से हमें बहुत उम्मीद थी। भाजपा की केंद्र में सरकार आने के बावजूद मसले हल नहीं हुए। कारण जो भी हों लेकिन मसले हल नहीं हुए। पार्टी की तरफ से वोट डालने का फैसले को लेकर मुझसे कोई सलाह नहीं की गई। 

विधायक अयाली ने द्रौपदी मुर्मु को वोट देने से इनकार किया


मनप्रीत अयाली ने कहा कि शिअद से पंजाब के लोगों और सिख कौम को बड़ी उम्मीदें हैं। इसको लेकर इकबाल झूंदा की रिपोर्ट में जो भी आए, उसे लागू करना चाहिए। पार्टी में जो तब्दीली की जरूरत है, उसे करना चाहिए ताकि पार्टी फिर से लोगों की सेवा करने में समर्थ हो सके। अकाली दल को राज के पीछे भागने के बजाय सिखों के हक के लिए लड़ना चाहिए। इसी से लोगों का भरोसा कायम होगा । भाजपा की अगुआई वाली केंद्र सरकार में पंजाब के हक छीने जा रहे हैं। हरियाणा को चंडीगढ़ में विधानसभा के लिए जमीन देने, पंजाब यूनिवर्सिटी का केंद्रीकरण, BBMB का मसला, बंदी सिखों की रिहाई और चंडीगढ़ में केंद्रीय नियम लागू करने जैसे कई मामलों में पंजाब के साथ धक्केशाही हो रही है।
 

Latest News

Featured

Around The Web