वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एलान अध्यक्ष पद का लड़ेंगे चुनाव, आज सकते हैं नामांकन

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: दिग्विजय, थरूर के साथ आज खरगे भी कर सकते हैं नामांकन
 | 
 congress chief election
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कौन लड़ेगा इसको लेकर गुरुवार को तस्वीर कुछ हद तक साफ हो गई। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एलान किया कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे और शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, शशि थरूर ने पहले ही चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस दौड़ में मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हो गए हैं। 

नई दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कौन लड़ेगा इसको लेकर गुरुवार को तस्वीर कुछ हद तक साफ हो गई।  माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के किनारे हटने के बाद दिग्विजय सिंह ही पार्टी का चेहरा होंगे। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के कार्यालय से नामांकन पत्र लेने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि नामांकन पत्र लेने आया हूं। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस के जी-23 खेमे के नेताओं ने भी गुरुवार को बैठक की। ये बैठक आनंद शर्मा के आवास पर हुई।

 congress chief election

देर रात सोनिया और प्रियंका वाड्रा के बीच मुलाकात के बाद खबर आई कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे गांधी परिवार की पसंद हो सकते हैं वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एलान किया कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे और शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। । खरगे शुक्रवार सुबह सोनिया से मिल सकते हैं। वैसे, अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक व सैलजा के नाम भी चर्चा में हैं। आज नामांकन की आखिरी तिथि है।वहीं, शशि थरूर ने पहले ही चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस दौड़ में मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हो गए हैं। खरगे भी शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 

ccc

पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के कार्यालय से नामांकन पत्र लेने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि नामांकन पत्र लेने आया हूं। संभवत: शुक्रवार को भरूंगा। उन्होंने 10 नामांकन फॉर्म लिए। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के किनारे हटने के बाद दिग्विजय सिंह ही पार्टी का चेहरा होंगे। हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार किया है कि अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर उनकी गांधी परिवार के किसी सदस्य से कोई चर्चा हुई है। दिग्विजय सिंह अगर चुनाव जीतते हैं तो मध्यप्रदेश से कांग्रेस के दूसरे अध्यक्ष होंगे। वहीं, मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि वह दिग्विजय सिंह का प्रस्तावक बनने के लिए दिल्ली जाएंगे। मध्यप्रदेश से 10 विधायक उनके प्रस्तावक बनने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। 

ccc


पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बाद में बताया कि राजस्थान में मुख्यमंत्री का फैसला एक-दो दिन में ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा, संभावना है कि दिल्ली से फिर पर्यवेक्षक भेजकर विधायक दल की बैठक बुलाई जाए और उसमें एक लाइन का प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया जाएइस बीच, पार्टी ने सभी नेताओं को हिदायत दी है कि वे राजस्थान मामले में बयान न दें। पायलट ने कहा, हम सब चाहते हैं कि 2023 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ें। हमें यकीन है कि राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
 

Latest News

Featured

Around The Web