शिंदे गुट ने परिवार के लिए मांगी सुरक्षा, संजय राउत ने दिया ये जवाब

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने विधायकों की सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र सरकार को चिट्ठी लिखी और उन्होंने विधायकों की सुरक्षा की मांग की है।
 | 
शिंदे-राउत
एकनाथ शिंदे ने ट्वीट करके कहा है कि उनके खेमे के विधायकों की मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के आदेश के बाद सुरक्षा हटा ली गई है। विधायकों और उनके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।

मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच एकनाथ शिंदे गुट ने उद्धव सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, हमारी सुरक्षा हटा ली गई है। वहीं इस मामले पर जवाब देते हुए शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि किसी की सुरक्षा नहीं हटाई गई है। तो वहीं गृह मंत्रालय के सूत्रों से भी जानकारी सामने आ रही है कि किसी भी बागी विधायक की सुरक्षा नहीं हटाई गई है। जानकारी के मुताबिक, शिंदे गुट ने सीएम और गृह विभाग को चिठ्ठी लिखकर परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।

एकनाथ शिंदे ने ट्वीट करके कहा है कि उनके खेमे के विधायकों की मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के आदेश के बाद सुरक्षा हटा ली गई है। विधायकों और उनके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है लेकिन उनकी सुरक्षा दुर्भावनापूर्ण तरीके से वापस ली गई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनकी और उनकी सुरक्षा के लिए सरकार जिम्मेदार है।

शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक से पहले संजय राउत ने बड़ी जानकारी दी है। राउत ने कहा कि बैठक में बड़ा फैसला लिया जाएगा। कुछ नियुक्तियां भी की जाएंगी। वहीं बागी विधायकों को लेकर राउत ने कहा कि जब वो मुंबई वापस आ जाएंगे तो हमारे पक्ष में आ जाएंगे।

संजय राउत ने अपने अंदाज में बोलते हुए कहा है कि शिवसेना पार्टी बहुत बड़ी है और इसे कोई भी इतनी आसानी से हाईजैक नहीं कर सकता है। ये हमारे खून से बनाई गई पार्टी है, इसे बनाने के लिए कई बलिदान दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट को हम संकट नहीं मानते ये पार्टी विस्तार का एक बड़ा मौका है। फ्लोर टेस्टिंग में पता चल जाएगा किसमें कितना दम है।

Latest News

Featured

Around The Web