ईडी के सामने सोनिया गांधी की पेशी आज, कांग्रेस ने बनाई रणनीति

नेशनल हेराल्ड मामले में तथाकथित रूप से वित्तीय अनियमितता के मामले में सोनिया गांधी से सवाल करेगी
 | 
सोनिया गांधी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कल AICC कार्यालय में एकत्र होंगे। इसमें पार्टी के सांसद भी शामिल होंगे और बाद में वे सभी ED कार्यालय तक जाएंगे।

नई दिल्ली -नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को ईडी के सामने पेश होंगी। उन्हें ईडी ने 21 जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया था। मामले में कांग्रेस पार्टी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस दौरान कांग्रेस ने पूरे देश में प्रदर्शन करने का फैसला किया है। पार्टी ने राहुल गांधी की पेशी के दौरान भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

 देश भर में ईडी दफ्तर के घेराव, कई जगहों पर चक्का जाम और ईडी दफ्तर तक मार्च की योजना बनाई है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस दफ्तर में इकट्ठा होंगे और ईडी दफ्तर की तरफ मार्च करेंगे। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई सहित महिला कांग्रेस के नेता भी दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी, सोनिया गांधी के साथ उनको ईडी दफ्तर तक छोड़ने जा सकते हैं। उधर, राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसद संसद भवन से बस के जरिए या पैदल मार्च करना चाहते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की खास रणनीति बनाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कल AICC कार्यालय में एकत्र होंगे। इसमें पार्टी के सांसद भी शामिल होंगे और बाद में वे सभी ED कार्यालय तक जाएंगे।


पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी हमारे शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ लगातार षडयंत्र कर रहे हैं। उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस सोनिया गांधी के साथ सामूहिक एकजुटता व्यक्त करते हुए देश भर में प्रदर्शन करेगी।

Latest News

Featured

Around The Web