सीएम हेमंत सोरेन का भाजपा पर निशाना- बोले साजिश रचने से सरकार नहीं हिलने वाली

झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता निर्मल महतो  की पुण्यतिथि पर जनसभा को कर रहे थे  संबोधित 
 | 
सीएम हेमंत सोरेन का भाजपा पर  निशाना- बोले साजिश रचने से सरकार नहीं हिलने वाली 
हमारी नीयत और निष्ठा में कमी नहीं है। तभी तो ऐसे लोगों  के मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे हैं। आगे भी सत्ता के लो भी सरकार  को हिला नहीं पाएंगे। हमें राजनीतिक ताकत दिखाने का मौका  मिले, तो दिखाएंगे और दोबारा ऐसी ताकत को शासन में नहीं आने देंगे।

जमशेदपुर-  सीएम झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता निर्मल महतो  की पुण्यतिथि पर कदमा उलियान मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक दुश्मन की तरह सत्ता को  हिलाने-डुलाने की साजिश रच रही है। सीएम ने कहा कि बैंक सीएनटी और एसपीटी भूमि का हवाला देकर लोन नहीं देते हैं। मूलवासियों और आदिवासियों  को इस झंझट से छूटकारा दिलाने के लिए वैसे  लोंगो  को सरकार लोन देगी ताकि वे स्वरोजगार  से जुड़ें। 

सीएम हेमंत सोरेन का भाजपा पर  निशाना- बोले साजिश रचने से सरकार नहीं हिलने वाली 


सरकार गिराने के लिए रोज नई-नई साजिश रची जा रही है। कभी हिंदू-मुस्लिम, आदिवासी-गैर आदिवासी, आदिवासी-महतो  के बीच लड़ाई लगाकर सरकार को हिलाने-डुलाने का प्रयास किया जा रहा है।अभी राजनीतिक हालात में ऐसा आंधी-तूफान मचा है कि सत्ता के भूखे लोग  बाजार में घूम रहे हैं। सरकार से लाेन लेकर ग्रामीण क्षेत्र में मोटर  पंप चला सकते हैं, सिलाई सेंटर में सिलाई-कढ़ाई का काम कर सकते हैं या पेट्रोल पंप खोल सकते हैं। इसके लिए सरकार सहायता राशि उपलब्ध कराएगी। गरीबों के लिए उनकी सरकार कई योजनाएं चला रही है।


कई अन्य कुकृत्य रचे जा रहे हैं, ताकि वे लोग झारखंड में सत्ता में आ सकें। लेकिन हम सत्ता के भूखे नहीं हैं। हमारी नीयत और निष्ठा में कमी नहीं है। तभी तो ऐसे लोगों  के मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे हैं। आगे भी सत्ता के लो भी सरकार  को हिला नहीं पाएंगे। हमें राजनीतिक ताकत दिखाने का मौका  मिले, तो दिखाएंगे और दोबारा ऐसी ताकत को शासन में नहीं आने देंगे।

उन्होंने क

मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा कि इस साल बारिश कम हुई है। इससे झारखंड में सुखाड़ की स्थिति हाे गई है। सरकार सुखाड़ की समीक्षा करेगी। याेजना बनाकर इससे निबटने का काम करेगी। हर खेत काे सिंचाई का साधन उपलब्ध कराने के लिए याेजना बनाई जाएगी ताकि ऐसी स्थिति आने पर संकट न हाे।

सभी विधवाओं को विधवा पेंशन और जिन्हें पति ने छोड़ दिया है, उन महिलाओं को भी पेंशन दे रही है। यह देश का पहला राज्य है, जाे पति के छोड़ने पर महिलाओं को पेंशन दे रही है। उन्हाेंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास गरीबों को पैसा और पेंशन देने के लिए राशि नहीं है, लेकिन पूंजीपतियों को लोन देने और लाेन माफ करने के लिए पैसा है। उनकी सरकार 15 लाख लोगों  को राशन दे रही है।

Latest News

Featured

Around The Web