राज्यसभा सांसद तिवाड़ी बोले- जम्मू कश्मीर को नेहरू यूएनओ में जाकर देकर आए थे, इस पाप को पीएम नरेंद्र मोदी ने धोया
तिवाड़ी ने कहा- मोदी से बढ़ी देश की ताकत, अंतरराष्ट्रीय समझौते देश हित में

टोंक- जिला भाजपा की और से प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला टोंक में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी ने नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष मुख्यमंत्री व 8 वर्ष प्रधानमंत्री के कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया। तिवाड़ी ने कहा कि कि मोदी के कार्यकाल में भारत विकास की रफ्तार पकड़ रहा है।
तिवाडी़ ने कहा कहा कि मोदी पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधान सेवक के रूप में 20 वर्षों देश की सेवा में लगे हुए है। कि मोदी ने एक कर्मयोगी के रूप में देश के जन-जन को नया भारत की दृष्टि को साकार करने का आत्मविश्वास दिया है। 20 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता और देश की उन्नति के लिए दिन रात एक कर परिश्रम की पराकाष्ठा को चरितार्थ किया।
टोंक में बुधवार को बीजेपी की ओर से प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने नेहरू पर निशाना साधा। उन्होंने देश के पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू को कश्मीर जनमत संग्रह को लेकर जिम्मेदार ठहराया।
निराशा के माहौल से देश को निकाल कर 'विश्वगुरु' के पद पर अग्रसर किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प, समर्पण और सेवा के मार्ग को अपने जीवन का मूल मंत्र मानते हुए गरीबों के उत्थान और राष्ट्र की समृद्धि के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। तिवाड़ी ने कहा कि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधान सेवक के रूप में 20 वर्षों की मोदी की जनसेवा की यात्रा ने देश को मजबूत किया है।
तिवाड़ी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को आत्मनिर्णय के लिए खुद नेहरू यूएनओ में जाकर देकर आए थे। उन्होंने कहा कि उनके इस पाप को पीएम नरेंद्र मोदी ने धोने का काम किया है। मोदी ने धारा 370 हटा दी है। उन्होंने कहा पीएम मोदी के अंतरराष्ट्रीय समझौते देशहित में है। आज देश की सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेना है।
मोदी का गुजरात मॉडल कई मोर्चों पर आत्मनिर्भर होकर एक ऐतिहासिक हो गया। गुजरात मॉडल ने नरेंद्र मोदी को इस तरह राष्ट्रीय स्तर की सुर्खियों में लाया कि उनका गुजरात मॉडल आज देश का मॉडल होकर नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में बीजेपी के एससी मोर्चा सदस्य सतीश चंदेल, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन गणेश माहुर आदि मौजूद थे।