यह गोवा का रेस्त्रां नहीं भारत का सदन है मैडम, कांग्रेस नेता का स्मृति ईरानी पर तंज

कांग्रेस नेत्री सुप्रिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘स्मृति बौखलाहट साफ है, पर मंत्री महोदय आया ध्यान भटकाउ प्रक्रिया नहीं चलेगी। गोवा के रेस्तरां पर जवाब दीजिए।
 | 
कांग्रेस
कांग्रेस नेत्री सुप्रिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘स्मृति बौखलाहट साफ है, पर मंत्री महोदय आया ध्यान भटकाउ प्रक्रिया नहीं चलेगी। गोवा के रेस्तरां पर जवाब दीजिए।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि स्मृति ईरानी, आपकी आज की हरकत…जहां संसद में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को घेरकर आपने अपशब्द कहे और धक्का-मुक्की को उकसाया। यह निंदनीय ही नहीं, आपके व्यक्तित्व का एक और प्रमाण है। यह गोवा का रेस्त्रां नहीं भारत का सदन है मैडम।

दिल्ली.  कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी के विषय में आज संसद में जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को इस मसले पर माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक भी हुई। जिस पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसा। संसद में स्मृति ईरानी बार-बार चिल्लाते हुए कह रही थी कि कांग्रेस नेता ने द्रौपदी मुर्मू के बारे में जो बयान दिया है, वह बहुत शर्मनाक है। इसके लिए सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए। इस पर भड़कते हुए सोनिया गांधी ने जवाब दिया कि, ‘डोंट टॉक टू मी।’ सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच हुई नोकझोंक पर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्रीय मंत्री कई तरह का बयान बेहद निंदनीय है।


कांग्रेस नेत्री सुप्रिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘स्मृति बौखलाहट साफ है, पर मंत्री महोदय आया ध्यान भटकाउ प्रक्रिया नहीं चलेगी। गोवा के रेस्तरां पर जवाब दीजिए।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि स्मृति ईरानी, आपकी आज की हरकत…जहां संसद में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को घेरकर आपने अपशब्द कहे और धक्का-मुक्की को उकसाया। यह निंदनीय ही नहीं, आपके व्यक्तित्व का एक और प्रमाण है। यह गोवा का रेस्त्रां नहीं भारत का सदन है मैडम।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोनिया गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने हमारी पार्टी की महिला सांसद रमा देवी को डराया और धमकाया। सीतारमण ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने सांसद के बयान पर पछतावा जताने के बजाय आक्रामक रवैया अपना रखा है। इसी बयान पर सुप्रिया ने कटाक्ष कर लिखा, ‘ निर्मला जी आप तो लोकसभा में थी भी नहीं, वहां उपस्थित सांसद आपके झूट का पर्दाफाश कर रहे हैं। स्मृति जी से ‘अवैध बार घोटाले’ का हिसाब लीजिए।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्मृति ईरानी के बयान पर उनको घेरते हुए कहा कि, ‘आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया लेकिन क्या स्पीकर इसकी निंदा करेंगे? क्या नियम से विपक्ष के लिए होते हैं।’ जानकारी के लिए बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान पर कहा है कि उन्होंने गलती से ऐसा कहा था। वह इस बात के लिए राष्ट्रपति से मिलकर माफी भी मांग लेंगे।

Latest News

Featured

Around The Web