टूट जाएगी BJP? 16 विधायक JMM के संपर्क में,हेमंत सोरेन की पार्टी का दावा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के 16 विधायक राज्य में सत्ताधारी पार्टी के संपर्क में हैं।
 | 
Hemant Soren
महाराष्ट्र की सियासत में आए तूफान के शांत होने के बाद अब झारखंड की राजनीति गरमाने लगी है। यहां झामुमो और बीजेपी के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के 16 विधायक राज्य में सत्ताधारी पार्टी के संपर्क में हैं।

रांची. महाराष्ट्र की सियासत में आए तूफान के शांत होने के बाद अब झारखंड की राजनीति गरमाने लगी है। यहां झामुमो और बीजेपी के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के 16 विधायक राज्य में सत्ताधारी पार्टी के संपर्क में हैं। भट्टाचार्य ने कहा, “बीजेपी के विधायक हेमंत सोरेन सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार हैं क्योंकि वे सभी भाजपा में घुटन महसूस करते हैं,” उन्होंने कहा, “विधायक एक अलग समूह बनाकर झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करना चाहते हैं।”

उधर, बीजेपी की झारखंड इकाई के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के दावों को खारिज करते हुए सत्ताधारी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “झामुमो विधायक घुटने तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। पार्टी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। उसके ऊपर संकट के घने बादल मंडरा रहे हैं।”

उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी के ऊपर राज्य में संकट छाया हुआ है और वह अपने अस्तित्व को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गलत धारणा और झूठ फैलाकर झामुमो अपनी पार्टी को बचाने का आखिरी प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा, “झामुमो विधायक लूट और भ्रष्टाचार पर कायम हैं और अब वे भ्रम, गलत धारणा और भ्रामक सूचनाओं के आधार पर झूठी कथाएं और धारणाएं बनाकर आगे बढ़ने का आखिरी प्रयास कर रहे हैं।”

बता दें कि इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए स्लोगन से राज्य की सियासत में उबाल आ गया था। पार्टी की जिला इकाईयों ने अपने ट्विटर हैंडल की फोटो बदल दी थी और नई फोटो में एक सवाल पूछा गया था कि हेमंत सोरेन नहीं तो कौन। इस सवाल पर राज्य में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी का कहना था कि झामुमो यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हेमंत सोरेन जितना अच्छा और कौन हो सकता है या फिर पार्टी कुछ और सोच रही है। वहीं, पार्टी का तर्क यह था कि हेमंत सोरेन ही पार्टी नेतृत्व के लिए एकमात्र विकल्प हैं।

Latest News

Featured

Around The Web