कल को बोल देंगे चीन नाम का देश ही नहीं,सब अखंड भारत का हिस्सा,PM पर बॉलीवुड सिंगर का तंज

डोकलाम के पास बसे चीनी गांव की तस्वीरें मंगलवार को सामने आई थीं। 
 | 
Pm modi
अरुणाचल-भूटान बॉर्डर के पास दोकलाम में बीते दिनों चीनी घुसपैठ के बाद चीन की तरफ से गांव बसाने की जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने कहा कि देश की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले सभी घटनाक्रमों पर सरकार निरंतर नजर रखती है। अब इस पर सिंगर विशाल विशाल ददलानी ने पीएम मोदी निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।

दिल्ली.  अरुणाचल-भूटान बॉर्डर के पास दोकलाम में बीते दिनों चीनी घुसपैठ के बाद चीन की तरफ से गांव बसाने की जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने कहा कि देश की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले सभी घटनाक्रमों पर सरकार निरंतर नजर रखती है। अब इस पर सिंगर विशाल विशाल ददलानी ने पीएम मोदी निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।

बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये वॉच और वॉचमैंन दोनों ही चीन का माल लगते हैं। कल उठकर चौकीदार सुरेंद्र मोदी ये भी बोल सकते है कि कोई आया ही नहीं। कोई घुसपैठ नहीं हुई, ‘चीन’ नाम का कोई देश ही नहीं, सब अखंड-भारत है, देखो मैंने आखिर कहीं तो विकास कर दिखाया।

विशाल ददलानी के इस पोस्ट के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सौरभ नाम के यूजर ने लिखा कि मोदी का तो पता नहीं मगर आपके बचे कूचे चाहने वाले पक्का सोच रहे है की इस इंसान में अकल कब आयेगी। एक यूजर ने लिखा कि आपको टीवी पर रोने का मौका नहीं मिल रहा क्या। रोहित नाम के यूजर ने लिखा कि मोदी जी पर ऐसे शब्दों का प्रयोग करना आपको शोभा नहीं देता। एक यूजर ने लिखा कि गांजे कि कुछ खुराख लेने के बाद आप सब भूल जाते हैं क्या।

जानकारी के लिए बता दें कि यह वही इलाका है, जहां पर साल 2017 में भारतीय सेना और चीन की लिब्रेशन आर्मी का आमना-सामना हुआ था। डोकलाम ट्राई-जंक्शन पर भारत और चीन की सेना के बीच 73 दिनों तक गतिरोध बना रहा था, जब चीन ने उस क्षेत्र में एक सड़क का विस्तार करने की कोशिश की जिस पर भूटान ने दावा किया था।

नई सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिलता है कि चीन अमो चू नदी घाटी में एक दूसरा गांव भी बसा रहा है, जो अब लगभग पूरा हो गया है। वहीं चीन ने दक्षिण क्षेत्र में तीसरे गांव या आवास निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।तस्वीरों में छह इमारतों की नींव भी दिखाई दे रही है। इसके अलावा कई दूसरे निर्माण के लिए भी काम तेजी से चल रहा है।

Latest News

Featured

Around The Web