राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद यशवंत सिन्हा की आई पहली प्रतिक्रिया

यशवंत सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा, ‘मुझे और हर भारतीय को उम्मीद है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में काम करेंगी।’
 | 
Yashwant Sinha
द्रौपदी मुर्मू ने तीन चरणों की वोटों की गिनती में अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को दोगुने के अंतर से पीछे छोड़ दिया था। जिसेक बाद यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए कहा, ‘मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उन्हें दिल से बधाई देता हूं। मुझे और हर भारतीय को उम्मीद है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में काम करेंगी। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’

दिल्ली - राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है।  तीसरे चरण के वोटों की गिनती जारी ही थी कि उनके प्रतिद्वंदी और विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने हार स्वीकार करते हुए उन्हें जीत की बधाई भी दे दी। यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘पूरा देश इस बात की उम्मीद करता है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू बिना किसी भय और पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में काम करेंगी।’

द्रौपदी मुर्मू ने तीन चरणों की वोटों की गिनती में अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को दोगुने के अंतर से पीछे छोड़ दिया था। जिसेक बाद यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए कहा, ‘मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उन्हें दिल से बधाई देता हूं। मुझे और हर भारतीय को उम्मीद है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में काम करेंगी। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतते ही उन्हें बधाइयां देने का तांता शुरू हो गया। वहीं कुछ लोगों ने अलग-अलग अंदाज में मुर्मू की इस जीत का जश्न मनाया। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली से बीजेपी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया। लेखी ने मुर्मू की जीत का जश्न ड्रम बजाकर मनाया। जैसे ही मीनाक्षी लेखी को द्रौपदी मुर्मू की जीत की खबर मिली उन्होंने जमकर ढोल-नगाड़े बजाए और मुर्मू की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की। 

Latest News

Featured

Around The Web