बजरंग पूनिया विश्व चैंपियनशिप में 4 पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने, रचा इतिहास

भारत ने दो पदकों के साथ खत्म किया अभियान
 | 
बजरंग पुनिया
ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह विश्व कुश्ति चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक रहा। इससे पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कांस्य पदक जीता था..बजरंग ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक के मैच में पुएर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से हरा दिया। इससे पहले बजरंग को क्वार्टर फाइनल में यूएसए के जॉन दियाकोमिहालिस ने हराया था। फिर रेपचेज के जरिए बजरंग कांस्य पदक के मैच में पहुंचे और जीत हासिल की..

दिल्ली।  बजरंग पूनिया रविवार 18 सितंबर 2022 को सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में कांस्य पदक जीतकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए.. पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक मुकाबले में प्यूर्टो रिको के सेबेस्टियन सी रिवेरा पर 11-9 से जीत हासिल की.. पूनिया का यह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में तीसरा कांस्य पदक है.. प्रसिद्ध भारतीय पहलवान ने इससे पहले 2013 (बुडापेस्ट/60 किग्रा भार वर्ग) में कांस्य, 2018 बुडापेस्ट/65 किग्रा भार वर्ग) में रजत और 2019 (नूर-सुल्तान/65 किग्रा भार वर्ग) में कांस्य पदक जीता था..विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के 30 पहलवान मैट पर उतरे थे, लेकिन सिर्फ दो ही पदक जीत पाए..


टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया जल्दी बाहर हो गए और पोडियम फिनिश हासिल करने में नाकाम रहे..बजरंग पूनिया के अलावा विनेश फोगट ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता.. विनेश फोगाट ने स्वीडन की एम्मा मालमग्रेन को 8-0 से हराकर कांस्य पदक जीता था। विनेश का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में यह दूसरा पदक है..

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया (65 किग्रा) शनिवार को यहां कुश्ती विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ उलटफेर का शिकार हो गए थे..बजरंग पूनिया को अमेरिका के 23 साल के यिआनी दियाकोमिहालिस के खिलाफ 65 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में तकनीकी श्रेष्ठता (10-0) के आधार पर शिकस्त का सामना करना पड़ा था..

पूनिया कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान हैं..उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे। बजरंग ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता। बजरंग ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में 61 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता था..।।

Latest News

Featured

Around The Web