CWG 2022: भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल में जीता ऐतिहासिक स्वर्ण पदक, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का चौथा गोल्ड

तीन एंड की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका 2-1 से आगे चल रही थी, लेकिन भारत ने चौथे एंड की समाप्ति पर 2-2 की बराबरी कर ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा

 | 
Historic GOLD in Lawn Bowls for India at the Commonwealth Games

भारतीय महिला 'फोर्स' लॉन बॉल टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में मंगलवार को फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को इस खेल का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक दिलाया।

भारतीय महिला 'फोर्स' लॉन बॉल टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में मंगलवार को फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को इस खेल का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक दिलाया। भारत का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में यह चौथा स्वर्ण और कुल 10वां पदक है। भारत राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित 10 पदक जीत चुका है। लवली चौबे, रूपा रानी टिर्की, पिंकी और नयनमोनी सैकिया की फोर्स टीम दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से मात दी। भारत ने इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल में एक भी पदक नहीं जीता था। 

sports news commonwealth games 2022 live updates weight lifting cricket  hockey boxing medal tally india avd aml | Commonwealth Games 2022 Day 5  Live: भारत ने लॉन बॉल में जीता गोल्ड, भारत

तीन एंड की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका 2-1 से आगे चल रही थी, लेकिन भारत ने चौथे एंड की समाप्ति पर 2-2 की बराबरी कर ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। हर एंड के साथ भारत अपनी बढ़त में  इजाफा करता गया। सात एंड के बाद भारत ने 8-2 की बढ़त बना ली थी।

Image

दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद वापसी करते हुए अगले चार राउंड में आठ पॉइंट लिये और 11वें एंड में दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 10-8 की बढ़त बना ली। इससे पहले कि मैच हाथ से निकलता, भारतीय महिलाओं ने 12वें, 13वें और 14वें एंड में सात पॉइंट की विशाल छलांग लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका को 15-10 से पीछे छोड़  दिया। 15वें और आखिरी एंड में दक्षिण अफ्रीका को जीतने के लिये छह पॉइंट हासिल करने थे लेकिन ऐसा हो न सका और भारत ने अपने स्कोर में दो पॉइंट और जोड़ते हुए मैच 17-10 पर समाप्त किया।

CWG 2022 में महिलाओं के फोर लॉन बाउल्स इवेंट में भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण  पर मुहर लगाने वाला क्षण। देखें

इस ऐतिहासिक जीत में भारतीय टीम की अगुवाई लवली चौबे ने की जो झारखंड पुलिस में कॉन्सटेबल हैं, जबकि रांची में रहने वाली रूपा रानी टर्किी राज्य के खेल विभाग में काम करती हैं। टीम की तीसरी खिलाड़ी पिंकी नई दिल्ली के आरके पुरम में दिल्ली पब्लिक स्कूल की खेल टीचर हैं। उन्होंने दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेल 2010 से लॉन बॉल खेलना शुरू किया था, और वह तब से हर राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

Image

नयनमोनी सैकिया असम के एक काश्तकार परिवार से आती हैं और राज्य के वन विभाग में कार्यरत हैं। इन चारों खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए लॉन बॉल फोर्स प्रतियोगिता में भारत को पहला राष्ट्रमंडल पदक दिलाया है।

Image

Latest News

Featured

Around The Web