CWG 2022: स्क्वॉश में इतिहास रचने के बाद नम हुई सौरव घोषाल की आंखे! सिंगल्स इवेंट में पदक जीतने वाले बने पहले भारतीय

भारत के सौरव घोषाल ने पुरुष एकल स्क्वॉश के कांस्य पदक के एकतरफा मुकाबले में बुधवार को यहां इंग्लैंड के दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जेम्स विल्सट्रॉप को सीधे गेम में 3-0 से हरा दिया।

 | 
sourav ghosal

विल्सट्रॉप ने पहले गेम में घोषाल को टक्कर देने की कोशिश की लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने उन्हें अंक बनाने के अधिक मौके नहीं दिए।

भारत के सौरव घोषाल ने पुरुष एकल स्क्वॉश के कांस्य पदक के एकतरफा मुकाबले में बुधवार को यहां इंग्लैंड के दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जेम्स विल्सट्रॉप को सीधे गेम में 3-0 से हरा दिया। दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल ने मेजबान देश के दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ 11-6, 11-1, 11-4 से आसान जीत दर्ज की। राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वॉश एकल स्पर्धा में भारत का यह पहला पदक है। यह एतिहास जीत के बाद 35 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी की आंखे नम हो गई।

Saurav Ghosal beats best friend, wins historic bronze

घोषाल का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दीपिका पल्लीकल के साथ मिलकर मिश्रित युगल का रजत पदक जीता था। घोषाल ने विल्सट्रॉप के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाया और इंग्लैंड के खिलाड़ी के पास उनके खेल का कोई जवाब नहीं था।

Image

विल्सट्रॉप ने पहले गेम में घोषाल को टक्कर देने की कोशिश की लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने उन्हें अंक बनाने के अधिक मौके नहीं दिए। दूसरे गेम में तो विल्सट्रॉप की भूमिका सिर्फ एक दर्शक जैसी रही और मेजबान देश का खिलाड़ी पूरे गेम में सिर्फ एक ही अंक जुटा पाया।

India veteran Saurav Ghosal wins his first individual medal in Commonwealth  Games, brings home bronze in Squash - Sports News

तीसरे गेम में भी स्थिति में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला और घोषाल ने दबदबा कायम रखते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। सौरव 2010 से कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। अपने पहले प्रयास में वह तीसरे राउंड से बाहर हुए, वहीं 2014 में वह ब्रॉन्ज मेडल के नजदीक पहुंचकर हारे। 2018 में वह रॉफड ऑफ 32 से बाहर हुए। तीन असफल प्रयासों के बाद उन्होंने आखिरकार इस साल मेडल अपने नाम किया।

Saurav Ghoshal & Dinesh Karthik are relatives, no wonder they are excellent  at the age of 35" - Fans hail Indian squash player after winning first-ever  singles medal at CWG 2022


 

Latest News

Featured

Around The Web