Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-1 से दी शिकस्त

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के अपने तीसरे मैच में मंगलवार को इंग्लैंड के हाथों हार मिली। इंग्लैंड ने अपने विजय रथ को जारी रखते हुए भारत को 3-1 से हराया।

 | 
Indian Woman Hockey
भारत ने इससे पहले घाना (5-0) और वेल्स (3-1) के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते थे।

भारतीय महिला हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के अपने तीसरे मैच में मंगलवार को इंग्लैंड के हाथों हार मिली। इंग्लैंड ने अपने विजय रथ को जारी रखते हुए भारत को 3-1 से हराया। इंग्लैंड की ओर से गिसेल एंस्ले, टेस हावर्ड और हैना मार्टिन ने गोल किये जबकि भारत का इकलौता गोल चौथे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में वंदना कटारिया की हॉकी स्टिक से आया। 

Indian women's hockey team face 3-1 defeat against England in Commonwealth  Games 2022 | Other Sports News | Zee News

अपनी धुर प्रतद्विंद्वी  इंग्लैंड के आगे भारतीय महिलाएं इस बार फीकी नजर आयीं। उन्होंने हालांकि इंग्लैंड को दूसरे क्वार्टर तक बांधे रखा और सिर्फ एक गोल करने दिया, लेकिन गेंद को नेट तक पहुंचाने की असमर्थता भारत के लिये भारी साबित हुई।

India Women Hockey Team Match Against England Live Telecast Channels Online  Streaming Date Timing | CWG 2022: आज इंग्लैंड से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी  टीम, यहां जानें कब और कहां देखें ...

गोल्ड कोस्ट 2018 की कांस्य पदक विजेता इंग्लैंड ने तीसरे क्वार्टर में दूसरा और चौथे क्वार्टर में अपना चौथा गोल कर पिछले राष्ट्रमंडल खेल की जीत को दोहराया। भारत ने इससे पहले घाना (5-0) और वेल्स (3-1) के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते थे। अब वह अपने अगले मुकाबले में तीन अगस्त, बुधवार को कनाडा का सामना करेंगी। 

Indian women's hockey team goes down 1-3 against England at Commonwealth  Games 2022 - Sports News

Latest News

Featured

Around The Web