Commonwealth Games 2022 Indian Medalist: भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक जीते 6 पदक, ये है विजेताओं की पूरी लिस्ट

Commonwealth Games 2022 Indian Medalist: भारत ने बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक 6 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में ही अब तक सभी पदक आए हैं। ये है पूरी लिस्ट।

 | 
cwg 2022 india medals
भारत ने अब तक CWG 2022 में 6 पदक जीते हैं, जिनमें तीन गोल्ड मेडल, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारत के लिए सबसे पहले संकेत सरगर ने सिल्वर मेडल जीता था

Commonwealth Games 2022 Indian Medalist: बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हो रहा है। इन खेलों के पहले तीन दिन का खेल समाप्त हो गया है और भारत ने 6 पदक अपने नाम कर लिए हैं। खेलों के पहले दिन भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पदकों का खाता नहीं खुला था, लेकिन जैसे ही वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए संकेत सरगर ने पहला पदक जीता तो दूसरे दिन का खेल समाप्त होते-होते भारत के पदकों की संख्या चार हो चुकी थी।

हैरान करने वाली बात ये है कि वेटलिफ्टिंग में ही अब तक भारत के सभी पदक आए हैं। भारत ने अब तक CWG 2022 में 6 पदक जीते हैं, जिनमें तीन गोल्ड मेडल, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारत के लिए सबसे पहले संकेत सरगर ने सिल्वर मेडल जीता था, जबकि दूसरा मेडल भारत को गुरुराजा पुजारी ने दिलाया। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल और बिंद्यारानी देवी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तीसरे दिन भारत को पांचवां पदक वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा ने दिलाया। उन्होंने मेंस 67kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। इस टूर्नामेंट के लिए भारत का ये दूसरा गोल्ड मेडल है। दिन का दूसरा गोल्ड मेडल और भारत के लिए इस टूर्नामेंट का तीसरा गोल्ड मेडल अचिंता शेउली ने जीता। उन्होंने 75kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।  


CWG 2022 में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

Image

संकेत सरगर (Men's 55kg)
वेटलिफ्टिंग- सिल्वर

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारोत्तोलक गुरुराजा पुजारी ने 61 किग्रा वर्ग में  कांस्य पदक जीता - ArticlesKit

गुरुराजा पुजारी(Men's 61kg)
वेटलिफ्टिंग- ब्रॉन्ज

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ में मीराबाई का मुकाबला जारी, भारत को है  गोल्ड की उम्मीद - Mirabai Chanu Weightlifting Commonwealth Games 2022 team  india gold medal tspo - AajTak

मीराबाई चानू(Women's 49kg)
वेटलिफ्टिंग- गोल्ड

Indian Weightlifter Bindyarani Devi Won Silver Medal In Commonwealth Games  2022 | Commonwealth Games 2022: बिंद्यारानी देवी ने अपने नाम किया सिल्वर  मेडल, भारत को मिले चार पदक

बिंद्यारानी देवी(Women's 55kg)
वेटलिफ्टिंग- सिल्वर

cwg gold medalist jeremy lalrinnunga is naib subedar in indian army  disappointed even after winning gold avd | Jeremy Lalrinnunga: सेना में  नायब सूबेदार हैं गोल्ड मेडलिस्ट जेरेमी लालरिनुंगा, सोना ...

जेरेमी लालरिनुंगा(Men's 67kg)
वेटलिफ्टिंग- गोल्ड

भारोत्तोलक अचिंता शुली ने जीता भारत का तीसरा स्वर्ण - Hindiakhabar

अचिंता शेउली(Men’s 75kg)
वेटलिफ्टिंग- गोल्ड


 

Latest News

Featured

Around The Web