Commonwealth Games 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने की गोलों की बारिश, कनाडा को 8-0 से रौंदा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कनाडा के खिलाफ 8-0 से शानदार जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम का अब अपने पूल में टॉप के साथ फिनिश करना तय है।

 | 
indian men hockey team
भारत का मुकाबला गुरुवार अब चार अगस्त को वेल्स से होगा जो पिछले मैच में कनाडा को 5-1 से हराकर आ रही है

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कनाडा के खिलाफ 8-0 से शानदार जीत दर्ज कर ली। बुधवार को खेले गए पूल बी के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने हाफ टाइम तक 4-0 की लीड बना ली थी और फिर उसने दूसरे हाफ में भी चार और गोल दागते हुए 8-0 से एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर ली। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप ने दो-दो गोल किए, जबकि अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजन्त सिंह और मनदीप ने एक-एक गोल का योगदान दिया। 

CWG 2022 Hockey LIVE: India Men's team defeats Canada with 8-0 victory,  Women's team win 3-2 : Follow India Canada Hockey LIVE

इस जीत के बाद भारतीय टीम का अपने पूल में टॉप के साथ फिनिश करना लगभग तय है। इंग्लैंड को अब पूल बी में टॉप करने के लिए अपना अगला मुकाबला 12-0 के अंतर से जीतना होगा। इंग्लैंड अगर ऐसा नहीं कर पाता है तो भारतीय टीम अपने पूल बी में टॉप के साथ फिनिश करेगी। CWG 2022 में भारत के अब तक 23 गोल हो चुके हैं, जबकि इंग्लैंड ने अब तक 14 ही गोल किए हैं।

India vs Canada Commonwealth Games (CWG) 2022 Men's Hockey Match Live  Streaming: When and where to watch IND vs CAN Live on TV and online | Other  Sports News | Zee News

भारत का मुकाबला गुरुवार अब चार अगस्त को वेल्स से होगा जो पिछले मैच में कनाडा को 5-1 से हराकर आ रही है। कनाडा के खिलाफ भारत मैच की शुरुआत से ही आक्रामक नजर आया। सातवें मिनट में उपकप्तान हरमनप्रीत ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। इसके कुछ  देर बाद ही अमित ने गेंद को नेट तक पहुंचाया और भारत की बढ़त को 2-0 किया। 

Commonwealth Games 2022 men's hockey: India win 8-0 against Canada

दूसरे क्वार्टर के छठे मिनट में मैच को कनाडा की पकड़ से दूर ले जाते हुए ललित ने शानदार विविधता के साथ एक गोल किया। चौथा गोल गुरदास की हॉकी से जबकि पांचवां आकाशदीप की हॉकी से आया। कनाडा भारत के सर्किल में जगह बनाने में भी संघर्ष करती नजर आयी। मैच के अंतिम पांच मिनटों में हरमनप्रीत, मनदीप और आकाशदीप ने एक-एक गोल और करते  हुए भारत की जीत में चार चांद लगाए।

India vs Canada Highlights, Men's Hockey, Commonwealth Games 2022: IND  cruise past CAN in easy 8-0 victory | Hindustan Times

Latest News

Featured

Around The Web