DHONI BIRTHDAY SPECIAL: विराट कोहली से कम मैच जिताकर भी भारत के नंबर-1 कप्तान थे एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच तुलना करें, तो कोहली ने भारत के लिए ज्यादा मुकाबले जीते हैं। इस सच्चाई के बावजूद क्रिकेट पंडित और फैंस धोनी को कोहली से बेहतर और महान कप्तान मानते हैं।
 | 
Dhoni Birthday
धोनी 7 जुलाई को मना रहे हैं अपना 41वां जन्मदिन। धोनी को माना जाता है भारत का सबसे महान कप्तान। विराट कोहली से कम मैच जीतकर भी धोनी ज्यादा बड़े कप्तान।

महेंद्र सिंह धोनी सात जुलाई को 41 साल के हो गए हैं। उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे लगभग दो साल गुजर चुके हैं। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान के बारे में सोचने पर ज्यादातर फैंस के जेहन में सबसे पहले अक्स उन्हीं का उभरता है। 

Kohli could've been captain but who were they listening to? MS Dhoni' |  Cricket - Hindustan Times

भारत के लिए मैच जीतने की संख्या के नजरिए से वे सबसे सफल कप्तान नहीं हैं लेकिन कुछ बात है कि उनकी हस्ती चरम पर दिखाई देती है। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच तुलना करें, तो कोहली ने भारत के लिए ज्यादा मुकाबले जीते हैं। 

Kohli on Dhoni | Virat Kohli breaks silence on 'MS Dhoni retirement' talks  after throwback tweet triggered rumours | India vs South Africa 2019 News

टेस्ट और वनडे में धोनी उनसे पीछे हैं। इस सच्चाई के बावजूद क्रिकेट पंडित और फैंस धोनी को कोहली से बेहतर और महान कप्तान मानते हैं। इसके पीछे की वजह भी जान लीजिए।

You will always be my captain: Virat Kohli to MS Dhoni | Sports News,The  Indian Express

माही दुनिया के अकेले कप्तान हैं जिन्होंने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में आईसीसी की सारी ट्रॉफीज जीती है। वहीं विराट का आंकड़ा यहां सिफर से आगे नहीं बढ़ता। सात जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में पैदा हुए धोनी अचानक ही 2007 में टीम इंडिया के टी20 कप्तान बनाए गए थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका में हुई वर्ल्ड टी20 में बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए भारत को विश्व विजेता बनाकर इतिहास रच दिया। 

He called, I put my head down and ran': Virat Kohli posts video showing  understanding with MS Dhoni | Sports News,The Indian Express

इसके बाद, 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका को हराकर उन्होंने भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। इसके दो साल बाद, 2013 में धोनी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को भी टीम इंडिया के नाम कर दिया। वहीं विराट कोहली अपनी कप्तानी में आईसीसी की कोई भी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहे। उनकी कप्तानी में 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

Virat Kohli will be a better India Test captain than MS Dhoni, says Rob Key  | Cricket News | Sky Sports

भारतीय टीम 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रही है लेकिन उसे टेस्ट फॉर्मेट में दुनिया की नंबर एक टीम बनने के लिए 77 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 2009 में एमएस धोनी की कप्तानी में नंबर वन बनी।

3 Coincidences Between MS Dhoni And Virat Kohli's Test Captaincy Stint

धोनी ने 2014 में जब टेस्ट की कप्तानी छोड़ी, तब कोहली को एक सजी सजाई मजबूत टीम मिली। इस टीम के साथ उन्होंने विदेशों में भी कई जीतें दर्ज की लेकिन इन तमाम जीतों की बुनियाद महेंद्र सिंह धोनी ने ही तैयार की थी।

Virat Kohli tribute to MS Dhoni | World has seen achievements, I've seen  the person: Virat Kohli pays emotional tribute to MS Dhoni | Cricket News

Latest News

Featured

Around The Web