IND vs ENG 1st T20I: रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

रोहित ने केवल 29 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की जबकि विराट को यहां तक पहुंचने के लिए 30 पारियों का सहारा लेना पड़ा था। 
 | 
Rohit Sharma
कोरोना से उबरने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में विराट कोहली का एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित अब ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं

रोहित शर्मा ने विराट कोहली का एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित अब ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित ने इस मुकाबले में 14 गेंदों पर पांच चौकों की बदालैत 24 रनों की पारी खेली।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को साउथम्पटन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

कोरोना से उबरने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में विराट कोहली का एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित अब ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित ने इस मुकाबले में 14 गेंदों पर पांच चौकों की बदालैत 24 रनों की पारी खेली। उन्हें मोईन अली ने अपना शिकार बनाया। 

आउट होने से पहले रोहित ने विराट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में  सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित ने केवल 29 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की जबकि विराट को यहां तक पहुंचने के लिए 30 पारियों का सहारा लेना पड़ा था। 
 

 

Latest News

Featured

Around The Web