भारतीय महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता लगातार दूसरा मैच, वेल्स को 3-1 से हराया

वंदना कटारिया के दो गोल और गुरजीत कौर के एक गोल की मदद से भारत ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में अपना लगातार दूसरा मैच जीता। भारत ने पूल ए में वेल्स को 3-1 से मात दी।

 | 
indian woman hockey team
भारत ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। पर भारत ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली।  

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पूल ए में वेल्स को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने शुक्रवार को अपने से निचली रैंकिंग की घाना टीम को 5-0 से हराकर अभियान शुरू किया था। 

CWG 2022: Vandana Katariya brace Hands India Women's Hockey Team 3-1 Win vs  Wales

वेल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले ही नवजोत कौर के कोविड-19 पॉजिटिव आने से टीम को करारा झटका लगा। सविता पूनिया की अगुआई वाली टीम के लिये वंदना कटारिया ने 26वें और 48वें मिनट में दो गोल दागे। गुरजीत कौर ने 28वें मिनट में एक गोल किया। 

India wins its second straight game of women's hockey at CWG 2022 thanks to  Vandana's brace. | Nokia News

वेल्स के लिये जेना ह्यूजेस ने 45वें मिनट में गोल कर अपनी टीम के हार के अंतर को कम किया। अब भारतीय टीम का सामना दो अगस्त को इंग्लैंड से होगा। वेल्स और भारत की पिछली भिड़त गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में हुई थी। इसमें वेल्स ने भारत को 3-2 से हराया था। 

CWG 2022: Vandana Katariya's brace hands Indian women's hockey team second  win on the trot - JARA News

भारत ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। पर भारत ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली।  

CWG 2022: Vandana Katariya's brace hands Indian women's hockey team second  win on the trot - myKhel

Latest News

Featured

Around The Web